Housefull 5 के ट्रेलर ने दिया हंसी का फुल डोज, जानिए फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

Table of Content

Housefull 5: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ का पांचवां भाग यानी ‘हाउसफुल 5’ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। 27 मई 2025 को रिलीज हुआ इस फिल्म का ट्रेलर फैंस को खूब गुदगुदा रहा है। ट्रेलर देखकर दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म की चर्चा चारों ओर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाउसफुल सीरीज की पिछली चार फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया था? आइए एक नजर डालते हैं।

Akshay Kumar: ‘हाउसफुल 5’ ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में अक्षय ने परेश रावल को बताया दोस्त, बोले- हम 32 साल से…

हाउसफुल

साल 2010 में साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी पहली ‘हाउसफुल’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण और लारा दत्ता जैसे सितारे थे। यह फिल्म अपनी मजेदार कहानी और हल्के-फुल्के अंदाज के लिए हिट रही। इसने भारत में लगभग 75.62 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो उस समय के हिसाब से शानदार थी।

Housefull 5 Trailer: ‘हाउसफुल 5’ का दिलचस्प ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार ने फैंस को दिया सरप्राइज

हाउसफुल 2

‘Housefull 2’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय और रितेश के साथ जॉन अब्राहम और असिन नजर आए थे। साजिद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म और भी ज्यादा हिट रही। इसने भारत में करीब 106 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दर्शकों को हंसाने में यह फिल्म पूरी तरह कामयाब रही थी।

हाउसफुल 3

‘Housefull’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म साल 2016 में आई थी। तीसरे पार्ट में अक्षय, रितेश और अभिषेक बच्चन की तिकड़ी ने जमकर कमाल दिखाया था। जैकलीन फर्नांडीज और नरगिस फाखरी भी इस फिल्म का हिस्सा थीं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। भारत में इसने लगभग 109.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

हाउसफुल 4

साल 2019 में रिलीज हुई ‘Housefull 4’ में पुनर्जनम की कहानी के साथ कॉमेडी का तड़का था। अक्षय, रितेश, बॉबी देओल, कृति सेनन और पूजा हेगड़े जैसे सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। इसने भारत में करीब 196 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया थी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...