120 Bahadur ने Box Office पर किया बड़ा उलटफेर, Mastiii 4 को 3 दिन में किया चारों खाने चित

Table of Content

Box Office: फिल्मों की दुनिया में कभी-कभी वो होता है जो किसी ने सोचा भी न हो। 21 नवंबर 2025 को रिलीज हुईं ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ के बीच बॉक्स ऑफिस की जंग शुरू हुई तो लग रहा था कि कॉमेडी का धमाल ही जीतेगा। लेकिन तीसरे दिन आते-आते वॉर ड्रामा ‘120 बहादुर’ ने सबको हैरान कर दिया। सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद फरहान अख्तर की ये फिल्म हफ्ते भर के अंदर ही दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ चुकी है। आइए जानते हैं कि कैसे बदली ये कहानी।

Shah Rukh Khan ने सैनिकों के लिए कही दिल छू लेने वाली 4 लाइन, गेटवे ऑफ इंडिया पर गूंजा शांति का संदेश

पहले दिन Box Office पर ‘मस्ती 4’ ने ली बढ़त

रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को ‘मस्ती 4‘ ने 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासनी की ये कॉमेडी फ्रैंचाइजी बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में लगी थी तो शुरुआत में इसे बढ़त तो लेनी ही थी। वहीं, ‘120 बहादुर’ को सिर्फ सीमित स्क्रीन्स मिलीं और इसने 2.25 करोड़ रुपये ही जुटाए। जाहिर है कि दर्शक पहले हंसी-मजाक की तलाश में ज्यादा थे। लेकिन ये सिर्फ शुरुआत थी। फिल्म ‘120 बहादुर’ रेजांग ला की बहादुरी भरी जंग पर बनी है। फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह का रोल निभाया है जो 1962 की जंग में शहीद हुए थे। राशी खन्ना भी अहम भूमिका में हैं। ये फिल्म देशभक्ति की भावना जगाती है जो धीरे-धीरे दर्शकों के दिलों में उतर गई।

Palash Muchhal -Smriti Mandhana Wedding: पलाश-स्मृति की शादी आज, संगीत में जमकर थिरके दोनों

दूसरे दिन Box Office पर ‘120 बहादुर’ का जोरदार उछाल

शनिवार को चमत्कार हुआ। ‘120 बहादुर’ ने 71 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 3.85 करोड़ रुपये कमा लिए। कुल दो दिनों में इसकी कमाई 6.10 करोड़ रुपये हो गई। दूसरी तरफ, ‘मस्ती 4’ ने सिर्फ 2.75 करोड़ ही जोड़े, यानी कुल 5.50 करोड़। वॉर ड्रामा ने वीकेंड पर फैमिली और युवाओं को खींचा, जबकि कॉमेडी की तड़का लोगों को पुराना लगने लगा। सोशल मीडिया पर लोग ‘120 बहादुर’ की तारीफ कर रहे थे।

De De Pyaar De 2 Collection Day 10: ‘दे दे प्यार दे 2’ ने 10वें दिन फिर पकड़ी रफ्तार, क्या बचा पाएगी लाज?

तीसरे दिन ‘120 बहादुर’ ने पलटा मैच

रविवार तक ‘120 बहादुर’ ने 4 करोड़ रुपये और जोड़ लिए। कुल तीन दिनों में इसकी कमाई 10.10 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं, ‘मस्ती 4’ ने सिर्फ 3 करोड़ कमाए, यानी कुल 8.5 करोड़। ये आंकड़े साफ बता रहे हैं कि वर्ड ऑफ माउथ ने ‘120 बहादुर’ को मजबूत बना दिया है। मल्टीप्लेक्स में 120 बहादुर की ऑक्यूपेंसी भी काफी अच्छी है। वहीं, मस्ती 4′ का जादू फीका पड़ता जा रहा है। इस जंग के बाद ये साबित हो गया कि अच्छी कहानी हमेशा जीतती है। दोनों फिल्में अलग-अलग शैली की हैं, लेकिन ‘120 बहादुर’ ने सिखाया कि बहादुरी की दास्तान कभी फीकी नहीं पड़ती।

Mastiii 4 Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन ‘मस्ती 4’ की निकली हवा, हुई बेहद कम कमाई

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...