Palash Muchhal -Smriti Mandhana Wedding: पलाश-स्मृति की शादी आज, संगीत में जमकर थिरके दोनों

Table of Content

Palash Muchhal -Smriti Mandhana Wedding: आज यानी 23 नवंबर 2025 को भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार उप-कप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छाल के साथ सात फेरे लेंगी। दोनों की जोड़ी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। अब उनकी शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। शादी से पहले का संगीत समारोह इतना खूबसूरत रहा कि उसके वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

De De Pyaar De 2 Collection Day 10: ‘दे दे प्यार दे 2’ ने 10वें दिन फिर पकड़ी रफ्तार, क्या बचा पाएगी लाज?

संगीत में पलाश ने गिटार थामा, स्मृति शरमा गईं

संगीत की एक वीडियो में पलाश स्टेज पर गिटार लिए स्मृति को पुराना हिट गाना “गुलाबी आंखें जो तेरी देखी…” सुना रहे हैं। स्मृति उनके सामने खड़ी मुस्कुराती और शरमा जाती हैं। दूसरी क्लिप में दोनों “तेनू लेके मैं जवांगा…” (फिल्म सलाम-ए-इश्क) पर डांस करते दिखे। गाना खत्म होते ही पलाश ने स्मृति को कमर से पकड़कर रोमांटिक पोज दिया तो सारे मेहमान तालियां बजाने लगे। एक और वीडियो में दोनों “अगर मैं कहूं…” (लक्ष्य फिल्म) पर थिरकते नजर आए। पलाश ने पूरा काली शेरवानी पहनी थी। वहीं, स्मृति गोल्डन गाउन में किसी राजकुमारी सी लग रही थीं।

Mastiii 4 Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन ‘मस्ती 4’ की निकली हवा, हुई बेहद कम कमाई

पलक मुच्छाल ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

पलाश की बहन और मशहूर सिंगर पलक मुच्छाल ने भी सोशल मीडिया पर कपल के साथ फोटो डाली। कैप्शन लिखा, “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ”। फोटो में स्मृति ने पर्पल कलर का कट-आउट इंडो-वेस्टर्न गाउन पहना था, जिसमें वो कमाल की लग रही थीं।

120 Bahadur Box Office Collection Day 3: ‘120 बहादुर’ ने तीसरे दिन दिखाया दम, बॉक्स ऑफिस पर जमकर हुई कमाई

आज है शादी (Palash Muchhal -Smriti Mandhana Wedding)

इससे पहले गुरुवार को स्मृति ने अपनी सगाई का ऐलान कुछ अलग अंदाज में किया था। अपनी टीम की साथियों जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी के साथ उन्होंने “समझो हो ही गया…” गाने पर डांस किया और आखिर में अंगूठी दिखाकर सबको बता दिया कि अब वो ऑफिशियली एंगेज्ड हैं।आज दोनों की शादी है। पूरा देश और क्रिकेट-म्यूजिक जगत इस जोड़ी को ढेर सारी बधाइया दे रहा है।

Ajay Devgn: लगातार फ्लॉप के बाद अजय देवगन का नया दांव, इस फिल्म से होगा दमदार कमबैक? शूटिंग जल्द शुरू

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...