Mastiii 4 Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन ‘मस्ती 4’ की निकली हवा, हुई बेहद कम कमाई

Table of Content

Mastiii 4 Box Office Collection Day 3: ‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है। आमतौर पर दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में जरूर उछाल नजर आता है। हालांकि, मस्ती 4 के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। दूसरे दिन यह फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर सकी। ऐसे में फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा अब मंडराने लगा है। आइए जानते हैं कि मस्ती 4 ने टिकट खिड़की पर अब तक कितना कारोबार कर लिया है।

120 Bahadur Box Office Collection Day 3: ‘120 बहादुर’ ने तीसरे दिन दिखाया दम, बॉक्स ऑफिस पर जमकर हुई कमाई

रविवार को कितनी हुई कमाई? (Mastiii 4 Box Office Collection Day 3)

मस्ती 4 रविवार के दिन यानी छुट्टी वाले दिन भी कुछ खास कमाई करती नहीं नजर आई।  इस फिल्म ने तीसरे दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 8.5करोड़ रुपये हो गया है। पहले वीकएंड पर यह 10 करोड़ के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी है, जो कि यह काफी निराशाजनक बात है।

Ajay Devgn: लगातार फ्लॉप के बाद अजय देवगन का नया दांव, इस फिल्म से होगा दमदार कमबैक? शूटिंग जल्द शुरू

क्या बजट निकाल पाएगी मस्ती 4?

फिल्म के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दिग्गजों के मन में एक ही सवाल है कि क्या यह फिल्म अपना बजट निकाल पाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 70-80 करोड़ के बीच आंका गया है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए 120 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करनी होगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐसा होता बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा है।

Akhanda 2 का हिंदी में धांसू ट्रेलर रिलीज, इन दिन होगी पैन इंडिया रिलीज

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...