Shah Rukh Khan ने सैनिकों के लिए कही दिल छू लेने वाली 4 लाइन, गेटवे ऑफ इंडिया पर गूंजा शांति का संदेश

Table of Content

Shah Rukh Khan: मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया पर रविवार शाम एक ऐसा कार्यक्रम हुआ जिसने हर आxख को नम और हर दिल को गर्व से भर दिया। ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025’ में 26/11 मुंबई हमलों के पीड़ित परिवार, पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित लोग, देश के बड़े नेता, कलाकार और आम नागरिक एक साथ सिर्फ शांति का संदेश देने और वीर जवानों को सलाम करने के लिए आए। इस खास कार्यक्रम का आयोजन दिव्यज फाउंडेशन ने किया था और इसे लीड कर रही थीं महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री की पत्नी और समाजसेवी अमृता फडणवीस।

Palash Muchhal -Smriti Mandhana Wedding: पलाश-स्मृति की शादी आज, संगीत में जमकर थिरके दोनों

Shah Rukh Khan ने दी श्रद्धांजलि

जब शाहरुख खान आए तो पूरा माहौल शांत हो गया। उन्होंने सबसे पहले 26/11, पहलगाम और हाल के दिल्ली धमाकों में जान गंवाने वाले मासूम लोगों को श्रद्धांजलि दी और शहीद हुए सुरक्षाबलों के जवानों को सलाम किया। उनकी आवाज में दर्द और गर्व दोनों थे। उन्होंने कहा, “मेरी श्रद्धांजलि उन मासूम लोगों को जो 26/11, पहलगाम और हाल के धमाकों में चले गए… और दिल से सलाम हमारे उन बहादुर जवानों को जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।” फिर शाहरुख ने चार लाइनों की वो कविता सुनाई जो आज हर भारतीय के सीने में गर्व की आग जला रही है। उन्होंने कहा, “अगर कोई पूछे तुम क्या करते हो तो गर्व से कहो, देश की रक्षा करते हैं। अगर कोई पूछे कितनी सैलरी है तो हल्के से मुस्कुराकर कहो, 140 करोड़ लोगों का आशीर्वाद कमाते हैं और अगर वो फिर पूछे कि डर नहीं लगता? तो आंखों में आंखें डालकर कहो डर तो उन्हें लगता है जो हमला करते हैं।” ये चार लाइन सुनकर पूरी भीड़ ने खूब तालियां बजाईं।

De De Pyaar De 2 Collection Day 10: ‘दे दे प्यार दे 2’ ने 10वें दिन फिर पकड़ी रफ्तार, क्या बचा पाएगी लाज?

शांति का रास्ता ही एकमात्र रास्ता है- Shah Rukh Khan

शाहरुख ने आगे कहा,“आज हमें जाति, धर्म, भेदभाव सब भूलकर इंसानियत के रास्ते पर चलना होगा। ताकि हमारे शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ न जाए। आइए सब मिलकर शांति की राह पर चलें।” कार्यक्रम में मंच पर नीता अंबानी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अमृता फडणवीस, टाइगर श्रॉफ, मनीषा कोइराला, विक्रांत मैसी, डिजाइनर अर्चना कोचर, अक्षरा मल्होत्रा, कृपाशंकर सिंह जैसे कई बड़े नाम मौजूद थे।

Mastiii 4 Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन ‘मस्ती 4’ की निकली हवा, हुई बेहद कम कमाई

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...