Mastiii 4 Hit or Flop: ‘मस्ती 4’ हिट या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस का गणित?

Table of Content

Mastiii 4 Hit or Flop:मस्ती 4’ को लेकर जितना शोर था उतनी ही तेजी से उसकी हवा निकल गई। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की यह चौथी फिल्म 21 नवंबर को रिलीज हुई थी, लेकिन पहले वीकेंड के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर हार मानती दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का कुल बजट 70 से 80 करोड़ रुपये के बीच है। इतने बड़े खर्च के बाद उम्मीद थी कि कम से कम ओपनिंग तो धमाकेदार होगी। लेकिन हुआ इसका ठीक उलटा। पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ दूसरे दिन 2 (शनिवार) 2.75 करोड़ (कोई बढ़ोतरी नहीं) और दिन 3 (रविवार) खबर लिखे जाने तक 2.11 करोड़ कमाई की।

Shah Rukh Khan ने सैनिकों के लिए कही दिल छू लेने वाली 4 लाइन, गेटवे ऑफ इंडिया पर गूंजा शांति का संदेश

उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई कमाई

तीन दिन का कुल कलेक्शन सिर्फ 7.61 करोड़ रुपये रहा। यानी फिल्म ने अब तक अपने बजट का 10 प्रतिशत भी वसूल नहीं किया। 2004 में आई पहली ‘मस्ती’ ने उस समय अच्छी कमाई की थी। 2013 में ‘ग्रैंड मस्ती’ तो 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। फैंस को लगा था कि लंबे समय के बाद आने वाली इस फ्रेंचाइजी फिल्म ‘मस्ती 4’ फिर वही पुराना जादू दिखाएगी। लेकिन ट्रेलर से ही लोगों को लगा कि जोक्स पुराने हैं और कहानी नई नहीं है। रिलीज के बाद रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म को और नीचे गिरा दिया।

Palash Muchhal -Smriti Mandhana Wedding: पलाश-स्मृति की शादी आज, संगीत में जमकर थिरके दोनों

Mastiii 4 Hit or Flop

कॉमेडी फिल्में वीकडेज में और भी गिरती हैं। अगर सोमवार को 1 करोड़ से कम आया तो फिल्म का बचना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। हिट होने के लिए कम से कम 120 करोड़ तो चाहिए, लेकिन मौजूदा रफ्तार देखते हुए लाइफटाइम कलेक्शन 25-30 करोड़ होने की संभावना भी नहीं लग रही है।अगला वीकेंड ही आखिरी मौका बचा है। अगर वहां भी कोई चमत्कार नहीं हुआ तो ‘मस्ती 4’ साल 2025 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस डिजास्टर में शामिल हो जाएगी।

De De Pyaar De 2 Collection Day 10: ‘दे दे प्यार दे 2’ ने 10वें दिन फिर पकड़ी रफ्तार, क्या बचा पाएगी लाज?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...