Spirit: संदीप रेड्डी वांगा के बच गए करोड़ों रुपये! जानिए स्पिरिट के लिए कितनी फीस लेंगी तृप्ति डिमरी

Table of Content

Spirit: तृप्ति डिमरी अब सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आएंगी। इस बड़े प्रोजेक्ट में उनकी एंट्री की पुष्टि निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर की है। इस घोषणा ने उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है जो पिछले कई हफ्तों से फिल्म की कास्टिंग को लेकर चल रही थीं। खासकर तब, जब दीपिका पादुकोण ने अचानक इस प्रोजेक्ट को अलविदा कह दिया था।

स्पिरिट में हुई तृप्ति की एंट्री

तृप्ति ने शनिवार को Spirit का टाइटल पोस्टर कई भाषाओं में साझा किया। इसके साथ उन्होंने एक भावुक संदेश के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा,“यह पल अभी भी सपने जैसा लग रहा है… इस यात्रा के लिए चुने जाने के लिए मैं बहुत आभारी हूं। संदीप रेड्डी वांगा आपका धन्यवाद… आपके विजन का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।” वहीं, संदीप ने भी तृप्ति का स्वागत करते हुए लिखा, “मेरी फिल्म की लीड एक्ट्रेस अब आधिकारिक तौर पर फाइनल हो चुकी है।”

Dhadak 2: ‘धड़क 2’ का धमाकेदार पोस्टर रिलीज, तृप्ति डिमरी-सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी इस दिन पर्दे पर आएगी नजर

दीपिका ने क्यों छोड़ दी फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने Spirit को इसलिए छोड़ा क्योंकि उनकी और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की सोच में तालमेल नहीं बैठ सका। खबर है कि दीपिका ने इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस मांगी थी। साथ ही, हाल ही में मां बनने के बाद उन्होंने कम समय तक शूटिंग करने की शर्त भी रखी थी। ये शर्तें संदीप के काम करने के तरीके और फिल्म के विजन से मेल नहीं खाईं। दूसरी ओर, तेलुगु 360 की रिपोर्ट के मुताबिक तृप्ति को इस रोल के लिए करीब 4 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, जो दीपिका की मांग से काफी कम है। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एनिमल में साथ कर चुके हैं काम

तृप्ति और संदीप ने पहले ‘एनिमल’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यही वजह है कि Spirit में उनकी जोड़ी को लेकर पहले से ही उत्साह है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...