Bhool Chuk Maaf Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ‘भूल चूक माफ’ पास, फिल्म ने चार दिन में कमाए इतने करोड़

Table of Content

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। 23 मई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन से ही दर्शकों का दिल जीत लिया और अब तक शानदार कमाई कर रही है। वीकेंड में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद फिल्म ने ‘मंडे टेस्ट’ में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।

पहले दिन तीन में की शानदार कमाई

Bhool Chuk Maaf ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 7 करोड़ रुपये की ठोस शुरुआत की। शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया और इसने 9.75 करोड़ रुपये बटोरे। रविवार को फिल्म को छुट्टी का फायदा मिला, जिसके चलते फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3: ‘भूल चूक माफ’ की चल रही आंधी, तीसरे दिन कमाए डाले इतने करोड़

मंडे टेस्ट में पास हुई ‘भूल चूक माफ’

सोमवार किसी भी फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर कठिन दिन माना जाता है, लेकिन इस परीक्षा को भी Bhool Chuk Maaf ने आसानी से पास कर लिया है। चौथे दिन फिल्म ने 3.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ये आंकड़े शुरुआती हैं और देर रात तक इसमें कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही चार दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन 31.76 करोड़ रुपये हो गया है।

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव का रिपोर्ट कार्ड, ‘भूल चूक माफ’ से पहले कैसा रहा पिछली 5 फिल्मों का हाल?

अनोखी है फिल्म की कहानी

करण शर्मा के निर्देशन में बनी और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म वाराणसी की पृष्ठभूमि में एक अनोखी टाइम-लूप कहानी पेश करती है। Bhool Chuk Maaf में राजकुमार राव (रंजन) और वामिका गब्बी (तितली) की शादी की कहानी है। फिल्म में रंजन एक टाइम-लूप में फंस जाता है और बार-बार हल्दी की रस्म में अटक जाता है। इस अनोखे कॉन्सेप्ट को कॉमेडी, रोमांस और भावनाओं का तड़का लगाकर दर्शकों के सामने पेश किया है। फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, रघुबीर यादव और जाकिर हुसैन जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ ही नहीं, इन 5 फिल्मों की शूटिंग भी बनारस में हुई

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...
Salman Khan

Salman Khan की फिल्म ‘SVC63’ का एक्शन मोड ऑन, जानिए गोरेगांव शेड्यूल की पूरी जानकारी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म SVC63 (वर्किंग टाइटल) के एक नए और बेहद अहम पड़ाव में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म के बिजनेस और फीस से जुड़ी खबरों के बीच अब पूरा ध्यान इसके ग्रैंड प्रोडक्शन और एक्शन पर शिफ्ट हो गया है। वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में...