Paresh Rawal: ‘हेरा फेरी 3’ विवाद के बीच परेश रावल ने देख डाली ये वेब सीरीज, जानिए तारीफ में क्या कहा?

Table of Content

Paresh Rawal: ‘हेरा फेरी 3’ के विवादों के बीच दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में एक वेब सीरीज की जमकर तारीफ की है। यह सीरीज ‘ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे है। इसे देखने के बाद परेश इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उनकी इस तारीफ ने फैंस का ध्यान खींचा है।

परेश रावल ने किया रिव्यू

Paresh Rawal ने एक्स पर 26 मई 2025 को ‘ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे’ की समीक्षा साझा की। उन्होंने लिखा, “आज ‘ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे’ देखी। यह चिल्लाती नहीं है। यह ड्रामा नहीं बेचती। यह सिर्फ कहानी कहती है। शायद हमें ऐसा और करना चाहिए।” उनके इस छोटे लेकिन प्रभावशाली रिव्यू ने सीरीज के प्रति लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। परेश का कहना है कि यह सीरीज अपनी कहानी को सादगी और गहराई से कहती जो आज के दौर में कम ही देखने को मिलती है।

Hera Pheri 3 Controversy: ‘हेरा फेरी 3’ विवाद में आया नया मोड़, परेश रावल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही ये बात

‘ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे’ की खासियत

‘ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे’ एक ऐसी वेब सीरीज है, जो अपनी अनूठी कहानी और सस्पेंस की वजह से चर्चा में है। इस सीरीज में मयूर मोरे, पलक जायसवाल, देवेन भोजानी और तिग्मांशु धूलिया जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। इसका निर्माण हेमल ए ठक्कर और स्वरूप संपत ने किया है। शो का लेखन, संपादन और निर्देशन पुष्कर सुनील महाबल ने किया है। वहीं, इसका संगीत मेघदीप बोस ने दिया है।

Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- फैसला क्रिएटिव मतभदों की वजह से नहीं लिया

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...