Hera Pheri 3 Controversy: ‘हेरा फेरी 3’ विवाद में आया नया मोड़, परेश रावल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही ये बात

Table of Content

Hera Pheri 3 Controversy: बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ की तीसरे भाक को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अभिनेता परेश रावल ने एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी है। उन्होंने इस विवाद को साफ किया कि उनकी ओर से सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

परेश रावल ने कही ये बात

परेश रावल ने अपने ट्वीट में लिखा, “मेरे वकील अमित नाइक ने मेरे कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने और प्रोजेक्ट से बाहर निकलने के मामले में उचित जवाब भेजा है। एक बार जब मेरा जवाब पढ़ लिया जाएगा, तो सारे विवाद खत्म हो जाएंगे।”

हेरा फेरी 3 को लेकर लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं

बता दें कि Hera Pheri 3 को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, लेकिन हाल ही में कुछ मतभेदों की खबरें सामने आई थीं। इसी वजह से परेश रावल ने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग करने का फैसला लिया। उनके इस फैसले से फैंस काफी ज्यादा निराश नजर आ रहे हैं। परेश की पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “बाबूराव नहीं तो हेरा फेरा नहीं…फिल्म ही नहीं देखनी अब तो। जिस एक्टर की वजह से फिल्म इतनी बड़ी बनी उसी पर 25 करोड़ का केस कर दिया।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “बाबू भैया के बिना हेरा फेरी का कोई मतलब नहीं।”

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...