Spirit: ‘स्पिरिट’ से दीपिका के बाहर होते ही संदीप ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोले- आपने अपनी असलियत दिखा दी

Table of Content

Spirit: प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण के प्रोजेक्ट छोड़ने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिना नाम लिए, एक्स पर एक गुस्से भरा पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने ‘गंदी पीआर गेम’ खेलने का आरोप लगाया। यह पोस्ट साफ तौर पर दीपिका की ओर इशारा करता है, जिन्होंने हाल ही में फिल्म से किनारा कर लिया था। उनकी जगह अब तृप्ति डिमरी को फिल्म की लीड एक्ट्रेस बनाया गया है, जिन्होंने संदीप के साथ पहले ‘एनिमल’ में काम किया था।

संदीप ने इशारों में साधा निशाना

संदीप ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर पूरा भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा (नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) एनडीए होता है। लेकिन आपने यह करके अपनी असलियत दिखा दी। एक नई एक्ट्रेस को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को लीक करना क्या यही तुम्हारा फेमिनिज्म है?”

Spirit: संदीप रेड्डी वांगा के बच गए करोड़ों रुपये! जानिए स्पिरिट के लिए कितनी फीस लेंगी तृप्ति डिमरी

बोले- मुझे फर्क नहीं पड़ता

उन्होंने आगे लिखा, “एक फिल्ममेकर के लिए उसकी फिल्म ही सब कुछ होती है। मैं सालों मेहनत करता हूं एक कहानी पर। लेकिन आपने वो समझा नहीं… और शायद कभी समझेंगी भी नहीं। ऐसा कीजिए, अगली बार पूरी कहानी ही लीक कर दीजिएगा… क्योंकि सच कहूं, मुझे अब जरा भी फर्क नहीं पड़ता। मुझे यह कहावत बहुत पसंद है…खुंदक में बिल्ली खंभा नोचे।”

फिल्म में तृप्ति की हुई एंट्री

हालांकि संदीप ने दीपिका का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ था। खबरों के मुताबिक, दीपिका ने Spirit के बोल्ड और ए-रेटेड कंटेंट को लेकर असहजता जताई थी। इसके अलावा उन्होंने कम शूटिंग घंटों, प्रॉफिट में हिस्सेदारी और तेलुगु डायलॉग्स को लेकर भी शर्तें रखी थीं। ये मांगें संदीप के विजन से मेल नहीं खाईं, जिसके बाद दीपिका ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। इसके बाद Spirit में तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया गया।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...