Mani Ratnam Birthday: कमल हासन ने मणिरत्नम को जन्मदिन की बधाई देते हुए बड़ी बात कह दी

Table of Content

Mani Ratnam Birthday: भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम के जन्मदिन पर उनके करीबी दोस्त और सहयोगी कमल हासन ने उन्हें दिल छू लेने वाली बधाई दी है। कमल हासन ने एक तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि मणिरत्नम न केवल उनके सहकर्मी हैं, बल्कि परिवार, सपनों को साझा करने वाले साथी और सिनेमा के सच्चे विद्यार्थी हैं।

Kamal Haasan: कमल हासन के बयान पर कर्नाटक में विवाद, मंत्री बोले- माफी नहीं मांगी तो सभी फिल्मों पर लगेगा बैन

कमल हासन ने की जमकर तारीफ

Mani Ratnam का सिनेमाई सफर ‘नायकन’ से शुरू होकर ‘थग लाइफ’ तक अनगिनत भावनाओं और कहानियों से भरा है। उनकी हर फिल्म एक नई दुनिया रचती है, जहां कहानियां सिर्फ पर्दे पर नहीं, बल्कि दिलों में उतरती हैं। कमल हासन ने कहा कि जब भी मन में कोई संदेह होता है तो मणिरत्नम की गहरी सिनेमाई समझ और उनका दृष्टिकोण रास्ता दिखाता है। उनकी मौजूदगी हर कदम पर ताकत देती है।

फिल्म में दिखती है खास छाप

Mani Ratnam की फिल्में केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन का आलम हैं। चाहे ‘दिल से’ का जुनून हो, ‘कन्नथिल मुथामित्तल’ का भावनात्मक स्पर्श हो, या ‘ओके कनमणि’ की आधुनिक प्रेम कहानी, हर फिल्म में उनकी खास छाप दिखती है। उनकी कहानियां समाज के हर रंग को छूती हैं और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती हैं। संगीत, छायांकन और किरदारों की गहराई उनकी फिल्मों को अविस्मरणीय बनाती है। कमल हासन ने अपने संदेश में लिखा कि Mani Ratnam का सिनेमा गहराई, सुंदरता और अर्थ से भरा है। उनकी हर रचना दर्शकों के लिए एक उपहार है। कमल ने यह कामना की कि मणि की कहानियां यूं ही अनमोल रंग बिखेरती रहें।

जल्द रिलीज होगी ‘ठग लाइफ’

वर्क फ्रंट की बात करें तो Mani Ratnam के निर्देशन में बनी ‘ठग लाइफ’ 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में इस फिल्म ट्रेलर रिलीज किया गया था, ,जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, अब देखना यह होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...