IPL 2025 Final: ‘नतीजा दिल तोड़ने वाला होगा’, राजामौली का श्रेयस अय्यर-विराट कोहली को लेकर भावुक पोस्ट

Table of Content

IPL 2025 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 जून 2025 को होने वाले आईपीएल 2025 के फाइनल से पहले मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक एस एस राजामौली ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। यह पोस्ट क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों को छू रही है।

IPL 2025 Final: आईपीएल का फाइनल होगा जोरदार, आमिर खान-रवि किशन की जोड़ी कॉमेंट्री में लगाएगी भोजपुरी तड़का

भावुक हुए राजामौली

इस पोस्ट में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की एक तस्वीर है, जिसमें दोनों क्वालिफायर मैच के बाद हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। राजामौली ने अपनी पोस्ट में लिखा, “यह खिलाड़ी दिल्ली को फाइनल में ले गया, लेकिन उसे हटा दिया गया। कोलकाता को ट्रॉफी दिलाई, फिर भी बाहर कर दिया गया। अब 11 साल बाद इस युवा ने पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया। श्रेयस अय्यर इस ट्रॉफी के हकदार हैं। दूसरी ओर, विराट कोहली हर साल शानदार प्रदर्शन करते हैं। हजारों रन बनाते हैं। उनके लिए यह आखिरी चुनौती है। वह भी इस ट्रॉफी के हकदार हैं। नतीजा चाहे जो हो, यह दिल तोड़ने वाला होगा…।”

प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह

यह पोस्ट और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रशंसकों का कहना है कि यह IPL 2025 Final न केवल दो शानदार टीमों के बीच मुकाबला है, बल्कि दो जबरदस्त खिलाड़ियों की कहानी भी है जो अपनी-अपनी टीमों को पहली आईपीएल ट्रॉफी दिलाने के लिए बेताब हैं।

शानदार रहा पंजाब किंग्स का सफर

पंजाब किंग्स ने क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर IPL 2025 Final में जगह बनाई है। इस जीत में श्रेयस अय्यर की 41 गेंदों में नाबाद 87 रनों की पारी ने अहम भूमिका निभाई। श्रेयस ने इतिहास रचते हुए तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजियों—दिल्ली, कोलकाता और अब पंजाब—को आईपीएल फाइनल में पहुंचाने वाले पहले कप्तान बनने का गौरव हासिल किया है।

आरसीबी ने भी किया जबरदस्त प्रदर्शन

दूसरी ओर, आरसीबी ने क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स को 101 रनों पर रोककर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था। विराट कोहली इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। IPL 2025 Final से पहले अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। प्रशंसकों और पैपराजी ने उन्हें कार में मास्क पहने हुए देखा। अनुष्का ने सफेद शर्ट और विराट ने काली टी-शर्ट पहनी थी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...