IPL 2025 Final: आईपीएल का फाइनल होगा जोरदार, आमिर खान-रवि किशन की जोड़ी कॉमेंट्री में लगाएगी भोजपुरी तड़का

Table of Content

Ipl 2025 Final: आईपीएल 2025 का फाइनल मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा धमाल लेकर आ रहा है। 3 जून को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला यह मुकाबला रोमांच से भरपूर होगा। इस बार फाइनल की शान और बढ़ाने के लिए बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी आने वाले हैं। खास बात यह है कि वह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन के साथ मिलकर कॉमेंट्री करेंगे। यह अनोखी जोड़ी फैंस के लिए एक नया सरप्राइज लेकर आ रही है।

Aamir Khan: आमिर खान को किसने गिफ्ट किया था पहला लैपटॉप? नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

खूब जमेगी आमिर-रवि की जोड़ी

स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आमिर खान और रवि किशन की मस्ती भरी बातचीत देखने को मिल रही है। वीडियो में आमिर कहते हैं, “मैं IPL 2025 Final में जरूर आऊंगा।” यह सुनते ही रवि किशन का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “भोजपुरी कॉमेंट्री में आमिर खान आउर रवि किशन।” यह प्रोमो वीडियो फैंस के बीच तुरंत वायरल हो गया। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि आमिर भोजपुरी में कॉमेंट्री करेंगे या हिंदी में, लेकिन उनकी मौजूदगी ही इस फाइनल को और खास बना देगी।

Dadasaheb Phalke Biopic: दादासाहेब फाल्के पर दो बायोपिक, आमिर खान या एनटीआर जूनियर, कौन जीतेगा दर्शकों का दिल?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

आईपीएल फाइनल होगा खास

आईपीएल का हर सीजन अपने रोमांच के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार IPL 2025 Final कई मायनों में अनोखा है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें शानदार फॉर्म में हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। ऊपर से आमिर खान और रवि किशन की जोड़ी कॉमेंट्री बॉक्स में तड़का लगाएगी। रवि किशन की भोजपुरी अंदाज वाली मजेदार कॉमेंट्री पहले से ही फैंस के बीच हिट है और अब आमिर का साथ मिलने से यह जोड़ी दर्शकों को हंसाने और बांधे रखने का दम रखती है।

Aamir Khan: ‘लाल सिंह चड्डा’ का फ्लॉप होना नहीं थी फिल्मों से ब्रेक लेने की वजह, आमिर ने आखिरकार बता दी सच्चाई

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...