Kamal Haasan: कमल हासन के बयान पर कर्नाटक में विवाद, मंत्री बोले- माफी नहीं मांगी तो सभी फिल्मों पर लगेगा बैन

Table of Content

Kamal Haasan: कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगदड़ी ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि अगर अभिनेता कमल हासन ने कन्नड़ भाषा पर अपने विवादित बयान के लिए माफी नहीं मांगी तो उनकी फिल्मों पर कर्नाटक में प्रतिबंध लगाया जाएगा। यह फैसला कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने लिया है।

Kamal Haasan: राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर उदयनिधि स्टालिन ने दी कमल हासन को बधाई, सुपरस्टार ने दी प्रतिक्रिया

क्या है विवाद?

हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रमोशनल इवेंट में Kamal Haasan ने कहा था कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है। इस बयान ने कर्नाटक में प्रो-कन्नड़ संगठनों और सांस्कृतिक समूहों में भारी नाराजगी पैदा कर दी। लोग इसे कन्नड़ भाषा और संस्कृति का अपमान मान रहे हैं।

बयान पर मंत्री सख्त

बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री तंगदड़ी ने कहा, “चाहे कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति हो, अगर वह कन्नड़ भाषा, कन्नड़ लोगों या कर्नाटक की जमीन और पानी के खिलाफ बोलता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि Kamal Haasan को माफी मांगनी होगी, वरना केएफसीसी के फैसले के अनुसार उनकी फिल्मों पर रोक लगेगी। उन्होंने जोर देकर कहा, “कन्नड़ भाषा के खिलाफ इस तरह का बयान स्वीकार्य नहीं है। अगर कमल हासन माफी नहीं मांगते, तो हम अपना फैसला लेंगे।” जब उनसे पूछा गया कि क्या माफी न मिलने पर उनकी फिल्मों पर प्रतिबंध लगेगा तो उन्होंने स्पष्ट रूप से हां में जवाब दिया।

केएफसीसी ने लिया ये फैसला

केएफसीसी के अध्यक्ष एम नरसिम्हालु ने कहा कि अगर Kamal Haasan माफी नहीं मांगते तो प्रदर्शक और वितरक स्वेच्छा से उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक में रिलीज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “हम कन्नड़ संगठनों और लोगों के साथ हैं। यह फैसला प्रदर्शकों और वितरकों ने खुद लिया है। हमने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।”

मंत्री ने शिवराजकुमार से बात करने को कहा

मंत्री तंगदड़ी ने कहा कि उन्होंने कन्नड़ सुपरस्टार शिवराजकुमार से इस मुद्दे पर Kamal Haasan से बात करने को कहा है। उन्होंने कहा, “शिवराजकुमार के पिता डॉ. राजकुमार और उनके परिवार ने कन्नड़ भाषा के लिए बहुत काम किया है। कन्नड़ लोगों ने भी उन्हें बहुत प्यार दिया है। मैंने शिवराजकुमार से कहा कि वह कमल हासन को समझाएं कि यह बयान ठीक नहीं है।”

कमल हासन का माफी से इनकार

वहीं, चेन्नई में Kamal Haasan ने माफी मांगने से इनकार कर कर चुके हैं। उन्होंने कहा, “मुझे कानून और न्याय पर भरोसा है। कर्नाटक के प्रति मेरा प्यार सच्चा है। मुझे पहले भी धमकियां मिली हैं, यह नई बात नहीं है।”

कन्नड़ संगठनों में है नाराजगी

कन्नड़ संगठनों ने Kamal Haasan के बयान की कड़ी निंदा की है। कई संगठनों ने मांग की है कि उनकी फिल्मों को कर्नाटक में रिलीज न होने दिया जाए। नरसिम्हालु ने बताया कि साउथ इंडियन फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि कोट्टारकारा कमल हासन से बात कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट होगी।

भाषा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं

मंत्री तंगदड़ी ने कहा, “हम कमल हासन को एक अभिनेता के रूप में सम्मान देते हैं। वह कई भाषाओं में काम करते हैं, लेकिन जब बात भाषा की आती है, तो कन्नड़ सबसे पहले है। इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा।”

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...