Drishyam 3 vs King: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ और शाहरुख खान की ‘किंग’ के बीच होगी बॉक्स ऑफिस की जबरदस्त टक्कर?

Table of Content

Drishyam 3 vs King: बॉलीवुड में एक बार फिर दो दिग्गज सितारों की टक्कर की चर्चा जोरों पर है। अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी। दूसरी ओर, फिल्मी गलियारों में खबर है कि शाहरुख खान की ‘किंग’ भी उसी छुट्टी वाले वीकेंड पर रिलीज हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो बॉक्स ऑफिस पर एक धमाकेदार टक्कर देखने को मिलेगी।

Drishyam 3: पर्दे पर विजय सलगांवकर बनकर फिर लौटेंगे अजय देवगन, ‘दृश्यम 3’ हुई कंफर्म

‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट पक्की

पैनोरमा स्टूडियोज और वायकॉम18 ने Drishyam 3 की रिलीज डेट की पुष्टि कर दी है। 29 मई 2025 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को लिखे एक पत्र में निर्माताओं ने बताया कि यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में लौटेंगे। इस बार भी फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे।

सस्पेंस के लिए मशहूर है दृश्यम फ्रेंचाइजी

‘दृश्यम’ फेंचाइजी अपनी कहानी और सस्पेंस के लिए मशहूर है। पहली फिल्म 2015 में निशिकांत कामत के निर्देशन में आई थी, जिसने दर्शकों को बांधे रखा था। ‘दृश्यम 2’ ने अभिषेक पाठक के निर्देशन में दुनियाभर में छप्परफाड़ कमाई की थी और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब Drishyam 3 से फैंस को और भी बड़े सस्पेंस और ड्रामे की उम्मीद है।

क्या शाहरुख की ‘किंग’ से होगी टक्कर?

फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि शाहरुख खान और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की ‘किंग’ भी गांधी जयंती 2026 के वीकेंड पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर यह खबर सच हुई तो बॉक्स ऑफिस पर अजय और शाहरुख के बीच एक जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी। ‘किंग’ को लेकर कहा जा रहा है कि यह एक स्टाइलिश एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें शाहरुख का दमदार अंदाज देखने को मिलेगा।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...