Sitaare Zameen Par Box Office Collection: नहीं कम हो रहा सितारे जमीन पर का जादू, 17वें दिन 31.58 फीसदी का उछाल

Table of Content

Sitaare Zameen Par Box Office Collection:आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने सिनेमाघरों में धूम मचा रखी है। 20 जून 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी इमोशनल कहानी और कलकारों के शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान बना रही है। आइए इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं…

Sitaare Zameen Par: हिट होने की ओर बढ़ी सितारे जमीन पर! आमिर खान ने भावुक होकर कही ये बात

Sitaare Zameen Par Box Office Collection:

‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये की ठोस ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपने खाते की शुरुआत की। हालांकि, यह आमिर की कुछ पिछली फिल्मों जैसे ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ (52.25 करोड़) की तुलना में कम थी, लेकिन फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त उछाल दिखाया। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 88.79% की वृद्धि के साथ 20.2 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन रविवार को 34.90% की बढ़त के साथ 27.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म ने भारत में 88.9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

Sitaare Zameen Par: राष्ट्रपति को कैसी लगी सितारे जमीन पर? पता चल गया

दूसरे हफ्ते में भी रफ्तार बरकरार

दूसरे हफ्ते में ज्यादातर फिल्मों की कमाई में गिरावट देखी जाती है, लेकिन ‘सितारे जमीन पर’ ने अपनी रफ्तार बनाए रखी। इस हफ्ते में फिल्म ने 46.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

तीसरे हफ्ते में 150 करोड़ के करीब

तीसरे हफ्ते में भी फिल्म का जादू बरकरार है। 15वें दिन फिल्म ने 2.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि 16वें दिन 97.92% की शानदार उछाल के साथ 4.75 करोड़ रुपये कमाए। 17वें दिन 31.58 फीसदी यानी 6 जुलाई 2025 को फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ यह 150 करोड़ के क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार फिल्म की कुल कमाई अब 148.8 करोड़ रुपये हो गई है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...