Metro In Dino Box Office Collection: क्या हिट हो पाएगी मेट्रो इन दिनों? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Table of Content

Metro In Dino Box Office Collection: अनुराग बसु की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अपनी अनोखी कहानी और दमदार स्टारकास्ट के लिए चर्चा में रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। अनुराग बसु को ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘बर्फी’ और ‘लूडो’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने इस बार भी एक इमोशनल और जिंदगी से जुड़ी कहानी पेश की है। हालांकि, शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों का रुझान इस फिल्म की ओर कम रहा है। आइए इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और इसके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

Sitaare Zameen Par Box Office Collection: नहीं कम हो रहा सितारे जमीन पर का जादू, 17वें दिन 31.58 फीसदी का उछाल

Metro In Dino Box Office Collection:

पहले हफ्ते में कमजोर शुरुआत

‘मेट्रो इन दिनों’ ने 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का प्रोडक्शन बजट 85 करोड़ रुपये है और प्रमोशन व अन्य खर्चों को मिलाकर यह आंकड़ा करीब 100 करोड़ रुपये तक पहुंचता है। इतने बड़े बजट के बावजूद फिल्म ने पहले दिन केवल 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जो एक मल्टी-स्टारर फिल्म के लिए निराशाजनक है।

वीकेंड में मामूली उछाल

दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में 71.43% की वृद्धि देखी गई और इसने 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने थोड़ा और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7.25 करोड़ रुपये कमाए। इसके बावजूद फिल्म दहाई के आंकड़े को छूने में नाकाम रही। पहले वीकेंड के बाद ‘मेट्रो इन दिनों’ का कुल नेट कलेक्शन 16.75 करोड़ रुपये रहा। इतने बड़े बजट की फिल्म के लिए यह कमाई चिंता का विषय है।

दर्शकों को नहीं मिल रहा साथ

मेट्रो इन दिनों’ को समीक्षकों से काफी तारीफ मिली है। इसकी कहानी आधुनिक शहरी जिंदगी की जटिलताओं और रिश्तों के इर्द-गिर्द बुनी गई है।फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी और फातिमा सना शेख जैसे कलाकारों के अभिनय की भी खूब सराहना हुई है। कुछ समीक्षकों ने इसे अनुराग बसु की अब तक की सबसे संवेदनशील फिल्मों में से एक बताया है। लेकिन, इन तारीफों का बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर नहीं दिखा है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...