Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का नया पोस्टर रिलीज, शूटिंग भी पूरी

Table of Content

Kantara Chapter 1: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार और निर्देशक ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर फैंस को एक शानदार तोहफा मिला है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इसे देखकर दर्शक उत्साहित हो गए हैं। होमबाले फिल्म्स‘केजीएफ’, ‘कांतारा’ और ‘सालार’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर है। इस प्रोडक्शन हाउस ने इस मौके पर यह भी ऐलान किया कि इस मेगा प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sitaare Zameen Par Box Office Collection: नहीं कम हो रहा सितारे जमीन पर का जादू, 17वें दिन 31.58 फीसदी का उछाल

ऋषभ शेट्टी का जन्मदिन बना खास

7 जुलाई 2025 को ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर होमबाले फिल्म्स ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ (Kantara Chapter 1) का नया पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में ऋषभ शेट्टी एक नए और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। लंबे बाल और त्रिशूल लिए उनका किरदार रहस्यमयी और शक्तिशाली दिख रहा है। पोस्टर के साथ होमबले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, “जहां जंगल की गर्जना गूंजती है और पौराणिक कथाएं जन्म लेती हैं… कांतारा – वह कृति जो लाखों दिलों को छू गई। ऋषभ शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। कांतारा चैप्टर 1, 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में।” 2022 में रिलीज हुई ‘कांतारा’ ने भारतीय सिनेमा में तहलका मचा दिया था। यह फिल्म न सिर्फ कन्नड़ सिनेमा की सबसे बड़ी हिट साबित हुई, बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी इसने दर्शकों का दिल जीता था। ‘कांतारा: चैप्टर 1’ इस कहानी का प्रीक्वल है। यह कदंब वंश (300 ईस्वी) के समय की कहानी को दिखाएगी। यह फिल्म उस पौराणिक कथा की शुरुआत दिखाएगी, जिसने ‘कांतारा’ को एक सनसनी बनाया। फिल्म में ऋषभ शेट्टी का किरदार अलौकिक शक्तियों से संपन्न होगा।

Metro In Dino Box Office Collection: क्या हिट हो पाएगी मेट्रो इन दिनों? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

शूटिंग पूरी, अब रिलीज की तैयारी

होमबले फिल्म्स ने इस (Kantara Chapter 1) मेगा प्रोजेक्ट की शूटिंग को भव्य पैमाने पर पूरा किया है। फिल्म की शूटिंग नवंबर 2023 में शुरू हुई थी और कर्नाटक के कुंदापुर जैसे खास लोकेशन्स पर इसे फिल्माया गया। फिल्म में एक विशाल युद्ध दृश्य भी दिखाया जाएगा जिसमें 500 प्रशिक्षित लड़ाके और 3000 लोग शामिल थे, ऋषभ शेट्टी ने इस दृश्य के लिए घुड़सवारी, कलारीपयट्टू और तलवारबाजी का गहन प्रशिक्षण लिया है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...