Metro In Dino Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई मेट्रो इन दिनों, चौथे दिन कमाई में भारी गिरावट

Table of Content

Metro In Dino Box Office Collection Day 4: अनुराग बसु के निर्देशन में बनी नई फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ ने रिलीज के पहले तीन दिन दर्शकों पर कुछ खास जादू नहीं चलाया। वहीं, चौथे दिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पटरी से उतरती नजर आई। आइए, इस फिल्म के पहले सोमवार के कलेक्शन पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि इसकी शुरुआत कैसी रही।

Metro In Dino Box Office Collection: क्या हिट हो पाएगी मेट्रो इन दिनों? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Metro In Dino Box Office Collection Day 4:

‘मेट्रो इन दिनों’ का फीका प्रदर्शन

फिल्म ने अपने पहले दिन यानी शुक्रवार को 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की। यह शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं कही जा सकती क्योंंकि फिल्म का बजट 85 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह पहले दिन के मुकाबले 71.43% की बढ़ोतरी थी। रविवार को फिल्म ने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7.25 करोड़ रुपये कमाए जो शनिवार के मुकाबले 20.83% ज्यादा था।

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का नया पोस्टर रिलीज, शूटिंग भी पूरी

मंडे टेस्ट में हुई फेल

हालांकि, सोमवार आते-आते कहानी पूरी तरह से पलटती नजर आई। पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक ‘मेट्रो इन दिनों’ ने चौथे दिन केवल 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह रविवार की कमाई से काफी कम है और फिल्म के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

Sitaare Zameen Par Box Office Collection: नहीं कम हो रहा सितारे जमीन पर का जादू, 17वें दिन 31.58 फीसदी का उछाल

बजट निकालना मुश्किल

चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 19.25 करोड़ रुपये रहा। अब फिल्म के ऊपर अपना बजट निकालने का संकट गहराता नजर आने लगा है। फिल्म को सितारे जमीन पर, मां और एफ 1 से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...