Sitaare Zameen Par: राष्ट्रपति को कैसी लगी सितारे जमीन पर? पता चल गया

Table of Content

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।राष्ट्रपति भवन में हाल ही में इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग हुई, जिसे राष्ट्रपति ने देखा और सराहा। इस खास मौके की जानकारी आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।

Sitaare Zameen Par: हिट होने की ओर बढ़ी सितारे जमीन पर! आमिर खान ने भावुक होकर कही ये बात

राष्ट्रपति ने की तारीफ

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने पोस्ट में राष्ट्रपति के साथ फिल्म की पूरी टीम की तस्वीरें शेयर कीं। पोस्ट में लिखा गया कि राष्ट्रपति, उनके परिवार और उनके स्टाफ ने फिल्म की पूरी टीम का बेहद स्नेह और आतिथ्य से स्वागत किया। यह अनुभव ‘सितारे जमीन पर’ की पूरी टीम के लिए बेहद खास और यादगार रहा।
पोस्ट में यह भी कहा गया कि राष्ट्रपति को यह फिल्म बेहद पसंद आई, जिससे पूरी टीम गदगद है।

आमिर खान की टीम हुई खुश

आमिर खान प्रोडक्शंस ने राष्ट्रपति के प्रति आभार जताते हुए लिखा, “यह पल हमारी फिल्म के लिए सबसे अनमोल यादों में से एक रहेगा।” इस पोस्ट के साथ टीम ने राष्ट्रपति भवन को टैग करते हुए धन्यवाद कहा। ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी और इसके संदेश ने पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब राष्ट्रपति की तारीफ ने इस फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। आमिर खान की यह फिल्म सामाजिक मुद्दों को संवेदनशीलता से पेश करने के लिए जानी जा रही है, और यही वजह है कि यह दर्शकों के बीच इतनी चर्चा में है।

कई बेहतरीन फिल्म बना चुके हैं आमिर

यह पहली बार नहीं है जब आमिर की फिल्म ने इतना ध्यान खींचा हो। उनकी पिछली फिल्में जैसे ‘दंगल’ और ‘लगान’ भी देश-विदेश में खूब सराही गईं थीं। अब ‘सितारे जमीन पर’ के साथ आमिर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह न केवल बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि एक संवेदनशील कहानीकार भी हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...