Sitaare Zameen Par: हिट होने की ओर बढ़ी सितारे जमीन पर! आमिर खान ने भावुक होकर कही ये बात

Table of Content

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने बड़े पर्दे पर धूम मचा रखी है। इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में वापसी करने वाले आमिर ने दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में आमिर की खुशी साफ झलक रही थी। बजूका प्राइम से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे बहुत खुशी हो रही है। इस फिल्म को इतना प्यार और अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।”

Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर आमिर खान ने चला बड़ा दांव, अब पलट जाएगी पूरी बाजी!

आमिर ने कही ये बात

आमिर ने अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही, फिल्म के नए कलाकारों पर भी गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं खास तौर पर इसलिए खुश हूं क्योंकि हमारे दस सितारे, जो पहली बार फिल्म में आए, वे इतने उत्साहित हैं कि उनकी पहली फिल्म सुपरहिट हो गई।” आमिर ने अपने संदेश को सादगी से खत्म किया, “हम बहुत खुश हैं। हम बहुत आभारी हैं। आप सभी का शुक्रिया।”

फिल्म को मिल रहा बेशुमार प्यार

आर एस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी ‘सितारे जमीन पर’ आमिर की पुरानी फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की भावनात्मक गहराई को आगे बढ़ाती है। जहां ‘तारे जमीन पर’ डिस्लेक्सिया जैसे विषय को संवेदनशीलता से पेश करती थी। वहीं, यह फिल्म डाउन सिंड्रोम, बोलने में दिक्कत और ऑटिज्म जैसे मुद्दों को बास्केटबॉल कोर्ट की कहानी के जरिए खूबसूरती से दिखाती है। यह फिल्म सिर्फ एक स्पोर्ट्स ड्रामा नहीं है, बल्कि उन किरदारों की कहानी है जो असल, जीवंत और दिल को छू लेने वाले हैं। फिल्म को दर्शकों का प्यार सिर्फ इसके खेल तत्व के लिए नहीं, बल्कि इसके शानदार किरदारों के लिए भी मिल रहा है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...