Aamir Khan: आमिर खान ने लोकेश कनगराज की सुपरहीरो फिल्म पर बड़ा राज खोल दिया!

Table of Content

Aamir Khan: आमिर खान अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा रहस्य बनाए रखते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने एक बड़े प्रोजेक्ट का खुलासा किया है। अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के प्रमोशन के दौरान आमिर ने तमिल फिल्ममेकर लोकेश कनगराज के साथ अपनी सुपरहीरो फिल्म की जानकारी दी। यह खबर फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।

Aamir Khan: आमिर खान पर्दे पर फिर बनेंगे पुलिस अफसर, इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी

आमिर ने किया ये खुलासा

जस्ट टू फिल्मी से बातचीत में आमिर (Aamir Khan) ने फिल्म को लेकर बड़ा राज खोल दिया। उन्होंने कहा, “लोकेश और मैं एक फिल्म साथ में कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल बनेगी। लोकेश अभी अपनी फिल्म ‘कैथी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद, अगस्त-सितंबर 2026 में हम अपनी फिल्म शुरू करेंगे।” यह सुपरहीरो फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी। लोकेश की अनोखी कहानी कहने की शैली इसे और खास बनाएगी। लोकेश ‘कैथी’, ‘मास्टर’, ‘लियो’ और ‘विक्रम’ जैसी धमाकेदार एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर हैं। उनकी यह जोड़ी आमिर के साथ मिलकर क्या कमाल करेगी, यह देखना रोमांचक होगा।

Aamir Khan: आमिर खान और लोकेश कनगराज की जोड़ी सुपरहीरो फिल्म से मचाएगी धमाल, ‘पीके 2’ पर भी आया ये अपडेट

‘सितारे जमीन पर’ इतने स्क्रीन पर होगी रिलीज

आमिर (Aamir Khan) इस समय ‘सितारे जमीन पर‘ के रिलीज की तैयारियों में जुटे हैं। यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि यह डाउन सिंड्रोम और ऑटिज्म जैसे विषयों को संवेदनशीलता के साथ पेश करती है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘सितारे जमीन पर’ पहले करीब 1,250 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। लेकिन खास बात यह है कि दर्शकों के रिस्पॉन्स के आधार पर शो की संख्या बढ़ाई जाएगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “आमिर (Aamir Khan) और उनकी टीम कई रिलीज रणनीतियों पर विचार कर रही थी। अब योजना है कि फिल्म को 1,250 स्क्रीन्स पर उतारा जाए। आमिर को फिल्म की कहानी पर पूरा भरोसा है। वह जानते हैं कि दर्शकों की पसंद बदल रही है, इसलिए वे लंबी अवधि की सफलता पर ध्यान दे रहे हैं।”

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...