Housefull 5 Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन भी नहीं थमा हाउसफुल 5 का तूफान

Table of Content

Housefull 5 Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार की हंसी-मजाक से भरी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचा रही है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने मात्र चार दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। अब पांचवें दिन भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। अक्षय के साथ नरगिस फाखरी, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, रितेश देशमुख और सौंदर्या शर्मा जैसे सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों को खूब हंसा रही है।

Housefull 5: यूपी पुलिस की ‘हाउसफुल 5’ स्टाइल में सड़क सुरक्षा की अपील, रितेश देशमुख ने दी प्रतिक्रिया

Housefull 5 Box Office Collection Day 5

सैकनिल्क.कॉम के शुरुआती अनुमान के अनुसार, ‘हाउसफुल 5’ ने मंगलवार, 10 जून 2025 को 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 111.25 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की दैनिक कमाई इस तरह रही:

Akshay Kumar: ‘हाउसफुल 5’ के प्रचार के दौरान अक्षय को क्यों जोड़ने पड़े लोगों के सामने हाथ, जानें पूरा मामला

  • Housefull 5 Box Office Collection Day1: 24 करोड़ रुपये

 

  • Housefull 5 Box Office Collection Day 2: 31 करोड़ रुपये

 

  • Housefull 5 Box Office Collection Day 3: 32.5 करोड़ रुपये

 

  • Housefull 5 Box Office Collection Day 4: 13 करोड़ रुपये

 

  • Housefull 5 Box Office Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये (अनुमानित)

यह आंकड़े बताते हैं कि सप्ताह के बीच में भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। मंगलवार को ‘हाउसफुल 5’ की हिंदी शोज में कुल 20.66% ऑक्यूपेंसी रही। सुबह के शोज में 9.34% दर्शक आए, जो दोपहर में 20.50%, शाम को 22.65% और रात के शोज में 30.14% तक पहुंच गई। खास तौर पर शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या बढ़ने से फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मजेदार है ‘हाउसफुल 5’ की कहानी

‘हाउसफुल 5’ की कहानी इस बार पहले से अलग और मजेदार है। फिल्म एक लग्जरी क्रूज शिप पर बुनी गई है, जहां एक अरबपति की हत्या हो जाती है। अरबपति अपनी वसीयत में अपनी सारी दौलत ‘जॉली’ नाम के व्यक्ति को देने की बात करता है। लेकिन मजेदार बात यह है कि जहाज पर तीन लोग हैं, जिनका नाम जॉली है, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन। और तो और इन तीनों की गर्लफ्रेंड्स भी हत्या की संदिग्ध हैं! यह रहस्य और हास्य का मेल दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ सस्पेंस में भी रखता है।

दो अलग-अलग अंत से दर्शक के बीच उत्सुकता

‘हाउसफुल 5’ की सबसे अनोखी बात यह है कि यह दो अलग-अलग अंत के साथ रिलीज हुई है। दोनों वर्जन एक साथ सिनेमाघरों में चल रहे हैं। दर्शक अपनी पसंद का अंत चुन सकते हैं। इस नए प्रयोग ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...