Aamir Khan: आमिर खान पर्दे पर फिर बनेंगे पुलिस अफसर, इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी

Table of Content

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर‘ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। फिल्म की रिलीज से पहले आमिर ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, आमिर पर्दे पर जल्द ही पुलिस अफसर के किरदार में नजर आ सकते हैं। इस बात का उन्होंने संकेत दिया है।

Aamir Khan: आमिर खान और लोकेश कनगराज की जोड़ी सुपरहीरो फिल्म से मचाएगी धमाल, ‘पीके 2’ पर भी आया ये अपडेट

इस फिल्म के सीक्वल की तैयारी

उनकी 1999 की सुपरहिट फिल्म ‘सरफरोश’ का सीक्वल ‘सरफरोश 2’ अब बनने जा रहा है। इस खबर ने दर्शकों में उत्साह भर दिया है, क्योंकि पहली फिल्म आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। Aamir Khan ने हाल ही में इस प्रोजेक्ट की पुष्टि की और बताया कि इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

IPL 2025 Final: आईपीएल फाइनल में आमिर खान ने गाया भोजपुरी में गाना, रवि किशन के साथ मचाया धमाल

‘सरफरोश 2’ पर क्या बोले आमिर?

बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन्स समिट में Aamir Khan ने ‘सरफरोश 2’ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि एक शानदार फिल्म का सीक्वल तभी बनाना चाहिए, जब उसकी कहानी वाकई में दमदार हो। आमिर ने ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘सरफरोश’ जैसी फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा, “हम ‘सरफरोश 2’ पर काम कर रहे हैं, लेकिन जब तक स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार और शानदार नहीं होगी, हम आगे नहीं बढ़ेंगे। यह फिल्म के साथ अन्याय होगा।”

‘सरफरोश’ की थी शानदार कहानी

‘सरफरोश’ जॉन मैथ्यू मथान के निर्देशन में बनी थी। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, बल्कि समीक्षकों से भी खूब तारीफ बटोरी थी। Aamir Khan ने इसमें एसीपी अजय सिंह राठौड़ का किरदार निभाया था, जो एक निडर मुंबई पुलिस अधिकारी है। यह कहानी सीमा पार आतंकवाद से लड़ने की थी। फिल्म में सोनाली बेंद्रे और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिका में थे।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...