IPL 2025 Final: आईपीएल फाइनल में आमिर खान ने गाया भोजपुरी में गाना, रवि किशन के साथ मचाया धमाल

Table of Content

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 का फाइनल मैच न सिर्फ क्रिकेट के रोमांच के लिए याद किया जाएगा, बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और भोजपुरी स्टार रवि किशन की अनोखी जुगलबंदी के लिए भी। 3 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में आमिर और रवि ने कॉमेंट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान रवि के आग्रह पर आमिर ने भोजपुरी का सुपरहिट गाना गाकर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Cocktail 2 में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी मचाएगी धमाल, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग

कॉमेंट्री बॉक्स में भोजपुरी का तड़का

आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ के प्रमोशन के लिए IPL 2025 Final: में शामिल हुए थे। इस मौके पर वह भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद रवि किशन के साथ कॉमेंट्री बॉक्स में नजर आए। दोनों की जोड़ी ने हिंदी और भोजपुरी में कॉमेंट्री कर दर्शकों को खूब मनोरंजन किया।

Thalapathy Vijay: थलपति विजय ने पूरी की ‘जन नायगन’ की शूटिंग

आमिर ने गाया भोजपुरी गाना

IPL 2025 Final मैच के दौरान रवि किशन ने आमिर से भोजपुरी में गाना गाने की फरमाइश की। आमिर ने भी फैंस को निराश नहीं किया और भोजपुरी का सुपरहिट गाना “जइसन सोचले रहनी, वइसन धनिया मोर बाड़ी, सांवर न गोर बाड़ी हो” गाकर सबको चौंका दिया। यह गाना मूल रूप से रवि किशन और रानी चटर्जी की फिल्म ‘देवरा बड़ा सतावेला’ का है, जिसे कल्पना और पप्पू ओझा ने गाया था। आमिर की भोजपुरी में गायकी सुनकर फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

Salman Khan: सलमान खान का नया लुक वायरल, गलवान वैली पर आधारित फिल्म में निभाएंगे असल हीरो की भूमिका

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...