Cocktail 2 में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी मचाएगी धमाल, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग

Table of Content

Cocktail 2: हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘कॉकटेल’ (2012) की सीक्वल की खबर ने फैंस में उत्साहित कर दिया है। निर्माता दिनेश विजान ने लव रंजन के साथ मिलकर इस सुपरहिट फिल्म को एक फ्रेंचाइजी में बदलने का फैसला किया है। पिंकविला की एक खास रिपोर्ट के मुताबिक ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी नजर आएगी। दोनों को कुछ समय पहले ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। अब इस जोड़ी के साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में शामिल हो रही हैं। आइए इस फिल्म से जुड़े ताजा अपडेट के बारे में जानते हैं।

Salman Khan: सलमान खान का नया लुक वायरल, गलवान वैली पर आधारित फिल्म में निभाएंगे असल हीरो की भूमिका

अगस्त 2025 से शुरू होगी शूटिंग

सूत्रों के अनुसारCocktail 2 की शूटिंग अगस्त 2025 में शुरू होगी। फिल्म की शूटिंग भारत के साथ-साथ यूरोप के खूबसूरत लोकेशन्स पर होगी। शूटिंग जनवरी 2026 तक पूरी करने की योजना है। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी इस फिल्म को नया रंग देने की कोशिश करेगी। इसके अलावा फिल्म में कई सहायक कलाकार भी होंगे, जिनकी कास्टिंग अभी चल रही है। यह फिल्म 2026 की दूसरी छमाही में सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है।

The Raja Saab: प्रभास की ‘द राजा साब’ का दमदार पोस्टर जारी, रिलीज डेट से लेकर टीजर तक, जानिए सबकुछ

होमी अदजानिया फिर संभालेंगे कमान

Cocktail 2 का निर्देशन होमी अदजानिया करेंगे। पहली फिल्म को भी उन्होंने ही बनाया था। पहली ‘कॉकटेल’ में दिनेश विजान ने इम्तियाज अली के साथ काम किया था, लेकिन इस बार वह लव रंजन के साथ मिलकर सीक्वल ला रहे हैं। लव रंजन ने इस फिल्म की कहानी लिखी है, जो अपने मजेदार हास्य, भावनाओं से भरे हल्के-फुल्के पलों को फिल्मों में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी से ‘कॉकटेल 2’ में भी वही ताजगी और मनोरंजन मिलने की उम्मीद है, जो पहली फिल्म का आकर्षण थी।

No Entry 2: ‘मुझे खुशी है कि…’, ‘नो एंट्री 2’ से दिलजीत दोसांझ के हटने की खबरों पर अनीस बज्मी ने दी प्रतिक्रिया

शाहिद, कृति और रश्मिका के अन्य प्रोजेक्ट

Cocktail 2 से पहले शाहिद कपूर विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘अर्जुन उस्तारा/ईविल’ (अस्थायी नाम) की शूटिंग पूरी करेंगे। वहीं, कृति सेनन आनंद एल.राय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में धनुष के साथ काम करने के बाद ‘कॉकटेल 2’ के सेट पर पहुंचेंगी। तिकड़ी की तीसरी स्टार रश्मिका मंदाना ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना के साथ अपनी शूटिंग पूरी करने के बाद इस प्रोजेक्ट से जुड़ेंगी।

Housefull 5 Advance Booking: ‘हाउसफुल 5’ ने विदेशों में मचाई धूम, एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...