Housefull 5 Advance Booking: ‘हाउसफुल 5’ ने विदेशों में मचाई धूम, एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत

Table of Content

Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विदेशी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पहले ही हलचल मचा दी है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अनोखा डबल-क्लाइमेक्स फॉर्मेट, मस्ती भरे गाने और लग्जरी क्रूज पर आधारित मर्डर मिस्ट्री ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार के नेतृत्व में यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग की ओर बढ़ रही है।

Akshay Kumar: ‘हाउसफुल 5’ के प्रचार के दौरान अक्षय को क्यों जोड़ने पड़े लोगों के सामने हाथ, जानें पूरा मामला

विदेशों में शानदार एडवांस बुकिंग

Housefull 5 की एडवांस बुकिंग ने विदेशी बाजारों में धमाल मचा दिया है। अमेरिका और कनाडा में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। मल्टीप्लेक्स चेन जैसे AMC और सिनेप्लेक्स में टिकट तेजी से बिक रहे हैं। अगर यह रफ्तार बनी रही तो यह फिल्म अक्षय कुमार की पिछली हिट फिल्मों जैसे ‘हाउसफुल 4’ और ‘गुड न्यूज’ को एक हफ्ते में ही पीछे छोड़ सकती है।

Housefull 5: अक्षय कुमार का अनोखा अंदाज, ‘हाउसफुल 5’ के प्रचार में फैन के साथ खेली फुगड़ी

इस देश में ‘छावा’ को छोड़ा पीछे

सिंगापुर में भी ट्रेलर रिलीज के बाद से टिकटों की बिक्री में उछाल आया है। ऑस्ट्रेलिया में Housefull 5 ने विक्की कौशल की ‘छावा’ को पीछे छोड़ दिया है, हालांकि, यह ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ से थोड़ा पीछे है। न्यूजीलैंड और फिजी में फिल्म की बुकिंग 2024 की दिवाली रिलीज की तुलना में दोगुनी रफ्तार से हो रही है। यूएई में आज से बुकिंग शुरू हुई है। शुरुआती रुझान बताते हैं कि ईद के मौके पर भारी भीड़ उमड़ सकती है।

भारत में धीमी एडवांस बुकिंग

भारत में Housefull 5 की एडवांस बुकिंग की शुरुआत औसत रही है। दो दिनों में शीर्ष नेशनल चेन में केवल 10,000 से कम टिकट बिके हैं। अगर रुझान में तेजी नहीं आई तो 20 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग मुश्किल लग रही है। हालांकि, फिल्म को अभी चार दिन बाकी हैं, और फैंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया इसे रफ्तार दे सकती है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...