Allu Arjun: अल्लू अर्जुन को लगा झटका! हाथ से फिसली ये बड़ी फिल्म

Table of Content

Allu Arjun: तेलुगु सिनेमा के मशहूर निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास पिछले साल आई ‘गुंटूर कारम’ के बाद से अब चर्चा में एक बार फिर आ गए हैं। उनकी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर ने फैंस में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि त्रिविक्रम की महत्वाकांक्षी माइथोलॉजिकल फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में पहले अल्लू अर्जुन के काम करने की चर्चा थी। लेकिन लगता है कि इस फिल्म से अल्लू अर्जुन का पत्ता कट गया है। आइए इस बारे में जानते हैं

SSMB29: एसएस राजामौली की एसएसएमबी29 की कहानी पता चल गई, जानकर आप भी हो जाएंगे उत्साहित

क्या है यह नया ट्विस्ट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिविक्रम की इस माइथोलॉजिकल फिल्म में पहले अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को कास्ट किया गया था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि जूनियर एनटीआर इस प्रोजेक्ट में उनकी जगह ले सकते हैं। इस बदलाव की सटीक वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह खबर दोनों सितारों के फैंस के बीच उत्साह और चर्चा का विषय बन गई है। कुछ फैंस इसे त्रिविक्रम की रणनीति मान रहे हैं तो कुछ इसे सिनेमा जगत का सबसे बड़ा कास्टिंग बदलाव बता रहे हैं।

Akhanda 2 का धमाकेदार हिंदी टीजर रिलीज, नंदमुरी बालकृष्ण-बोयपति श्रीनू की जोड़ी फिर मचाएगी तहलका

जूनियर एनटीआर का व्यस्त शेड्यूल

जूनियर एनटीआर पहले से ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह ऋतिक रोशन के साथ ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग जोरों पर है। इसके अलावा उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘देवारा: पार्ट 2’ और हाई-वोल्टेज एक्शन ड्रामा ‘ड्रैगन’ (अस्थाई नाम ) भी पर्दे पर आने के लिए कतार में हैं। अगर त्रिविक्रम के साथ उनकी यह माइथोलॉजिकल फिल्म पक्की होती है तो यह उनके करियर का एक और धमाकेदार प्रोजेक्ट होगा।

फैंस भी हैरान

सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर को लेकर दो हिस्सों में बंट गए हैं। जूनियर एनटीआर के फैंस इस नए प्रोजेक्ट के लिए उत्साहित हैं और इसे उनकी बहुमुखी प्रतिभा का एक और मौका मान रहे हैं। वहीं, अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के प्रशंसक इस बदलाव से हैरान हैं और इसकी वजह जानना चाहते हैं।

आधिकारिक एलान का इंतजार

फिलहाल, इस खबर पर त्रिविक्रम या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर यह चर्चा सच साबित होती है, तो यह तेलुगु सिनेमा में हाल के समय का सबसे बड़ा कास्टिंग बदलाव होगा। त्रिविक्रम की फिल्में अपनी गहरी कहानियों और शानदार प्रस्तुति के लिए जानी जाती हैं। जूनियर एनटीआर जैसे सितारे के साथ यह प्रोजेक्ट और भी भव्य हो सकता है।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...