Puja Banerjee: मशहूर एक्ट्रेस के साथ धोखा, गंवाए सारे पैसे, ईद पर दोस्तों के लिए दाल चावल ही बनवा सकीं

Table of Content

Puja Banerjee: छोटे पर्दे की मशहूर जोड़ी पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा इन दिनों भारी मुश्किलों का सामना कर रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में इस जोड़े ने खुलासा किया कि एक फाइनेंशियल फ्रॉड ने उनकी सारी जमा-पूंजी छीन ली। अब उन्हें अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू करना है। इस दुखद घटना ने उन्हें भावनात्मक रूप से तोड़ दिया है, लेकिन दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और आगे बढ़ने का फैसला किया है।

Dipika Kakar: कैंसर सर्जरी के बाद पहली बार दिखीं दीपिका कक्कड़, फैंस को कहा दिल से शुक्रिया

पूजा ने साझा किया दर्द

ईटाइम्स से बातचीत में Puja Banerjee ने इस मुश्किल अनुभव को बयां किया। उन्होंने कहा, “पिछले दो-तीन महीने हमारे लिए बहुत कठिन रहे। हम एक फाइनेंशियल स्कैम का शिकार हुए और हमारी सारी बचत खत्म हो गई। अब हमें सब कुछ जीरो से शुरू करना है। हम हार मानने वाले नहीं हैं।” पूजा ने कहा कि इस घटना ने उनके पति कुणाल को गहराई तक प्रभावित किया है। इस बारे में खुलकर बोलने में उन्हें समय लगा।

Hina Khan: हिना खान ने रॉकी जायसवाल से की शादी, 13 साल के प्यार के बाद बनाया हमसफर

कुणाल का भावुक बयान

कुणाल ने कहा, “हमने इस धोखे पर बहुत आंसू बहाए। ये महीने हमारे परिवार के लिए बेहद मुश्किल थे। जिसने हमें ठगा वह तीन साल से हमारे साथ था। वह हमारे घर और परिवार का हिस्सा बन गया था।” पूजा ने आगे कहा, “हमारा दिल टूट गया है, लेकिन हम इस मुश्किल वक्त में हिम्मत नहीं हारना चाहते। हम और मजबूत होकर उबरेंगे।” इस जोड़े ने कहा कि इस फ्रॉड से उबरना और अपने पैसे वापस पाना एक लंबी लड़ाई होगी।

फैंस से मांगा समर्थन

कुणाल ने अपने फैंस से प्यार और साथ की अपील की। उन्होंने कहा, “हम अब जीरो से शुरुआत कर रहे हैं। इस मुश्किल समय में हमें अपने चाहने वालों का समर्थन चाहिए।” पूजा ने हाल ही में ईद के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी मौजूदा आर्थिक तंगी की झलक नजर आई। वीडियो में उनका एक दोस्त, जो हर साल उनके साथ बिरयानी खाता था, इस बार दाल-चावल खाते नजर आया।

पूजा और कुणाल का करियर

Puja Banerjee ने ‘कहानी घर घर की’, ‘कर्म अपना अपना’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘देवों के देव – महादेव’, ‘कुबूल है’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज से दर्शकों का दिल जीता। वहीं, कुणाल वर्मा ‘दिल से दिल तक’, ‘हवन’, ‘झनक’, ‘डियर इश्क’ और ‘एक मुट्ठी आसमान’ जैसे धारावाहिकों में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। दोनों की जोड़ी को ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ में खूब पसंद किया गया था।

निजी जिंदगी की बात

Puja Banerjee और कुणाल ने 2020 में शादी की थी। 2021 में उनके बेटे कृषिव का जन्म हुआ। यह जोड़ा हमेशा अपनी खुशहाल जिंदगी और प्यार भरे रिश्ते के लिए सुर्खियों में रहा, लेकिन इस फ्रॉड ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...