Diwali: इस सुपरस्टार ने दी दिवाली पर 11 हिट फिल्में, नाम जानकर होगी हैरानी

Table of Content

Diwali: दिवाली की रौनक से बॉलीवुड भी गुलजार रहता है। हर साल पटाखों की तरह धमाकेदार फिल्में रिलीज होती हैं और कमाई के रिकॉर्ड बन जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए दिवाली काफी लकी रही है। इस सितारे ने 11 हिट फिल्में इस त्योहार पर दी हैं। हम बात कर रहे हैं किंग खान यानी शाहरुख खान की। आइए इनकी 11 हिट फिल्मों के बारे में एक-एक करके बताते हैं…

Khesari Lal Yadav Net Worth: खेसारी लाल यादव हैं बिहार के करोड़पति, जानें कुल संपत्ति

Diwali
शाहरुख खान: वीडियो ग्रैब

बाजीगर

साल 1993 की दिवाली में ‘बाजीगर’ ने बाजी मार ली थी। शाहरुख का खतरनाक किरदार देखकर थिएटर में सन्नाटा छा गया था बाद में फिर तालियां भी खूब गूंजी थीं। फिल्म से शाहरुख रातों रात स्टार बन गए थे।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1: क्या एक दीवाने की दीवानियत पहले दिन हो जाएगी सुपरहिट?

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

साल 1995 में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने दिल जीत लिया था। शाहरुख और काजोल का प्यार आज भी थिएटर्स में जिंदा है। दिवाली का ये तोहफा अमर हो गया। इस दिवाली पर फिल्म ने अपनी रिलीज के 30 साल पूरे कर लिए हैं।

दिल तो पागल है

1997 की चमकती दिवाली पर ‘दिल तो पागल है’ रिलीज हुई थी। शाहरुख, माधुरी और करिश्मा ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं।

कुछ कुछ होता है

1998 में ‘कुछ कुछ होता है’ ने दोस्ती और प्यार का मेल दिखाया। शाहरुख-काजोल-रानी की तिकड़ी ने दिवाली को ब्लॉकबस्टर बना दिया। आज भी यह फिल्म दिल छू जाती है।

मोहब्बतें

साल 2000 की दिवाली पर ‘मोहब्बतें’ ने कॉलेज लाइफ को रोमांचक कर दिया था। शाहरुख की अमिताभ से भिड़ंत ने दर्शकों को सीट से न हिलने दिया। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

वीर जारा

साल 2004 में ‘वीर-जारा’ ने खूब धमाल मचाया था। शाहरुख और प्रीति की मोहब्बत ने दिवाली को सुपरहिट रंग दे दिया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जबरदस्त सफल रही थी।

डॉन

2006 की दिवाली में ‘डॉन’ ने एक्शन की बौछार करने में सफल रही थी। शाहरुख का स्टाइलिश डॉन अवतार हिट साबित हुआ था। रिलीज के बाद थिएटर्स में सीटी जमकर बजी थीं।

ओम शांति ओम

ओम शांति ओम ने 70 के दशक को पर्दे पर जिंदा कर दिया था। शाहरुख और दीपिका की जोड़ी ने दिवाली को ब्लॉकबस्टर बना दिया था। इस फिल्म ने शानदार कमाई की थी।

रा.वन

2011 की दिवाली पर ‘रा.वन’ ने सुपरहीरो का जलवा दिखाया। शाहरुख ने बच्चों से बड़ों तक सबके दिल चुरा लिए। स्पेशल इफेक्ट्स ने दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ी थी। 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर यह फिल्म सफल साबित हुई थी।

जब तक है जान

जब तक है जान ने जिंदगी का फलसफा सिखाया। शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का ने प्यार की आखिरी सांस तक दर्शकों को बांधे रखा। यह यशराज के निर्देशन में बनी आखिरी हिंदी फिल्म थी।

हैप्पी न्यू ईयर

2014 की दिवाली पर ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने हंसी, डांस और डकैती का कॉकटेल परोसा। शाहरुख-दीपिका की जोड़ी ने पर्दे पर फिर कमाल किया। फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर इसने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...