Happy Diwali 2025: दिवाली पर खूब चमकीं ये 5 फिल्में, ओपनिंग डे पर लगाई आग!

Table of Content

Happy Diwali 2025: दिवाली का जश्न सिर्फ मिठाइयों और दीयों का नहीं होता। यह बॉलीवुड के लिए भी कमाई का बड़ा दिन होता है। फैमिली के साथ थिएटर में फिल्म देखना इस त्योहार का खास हिस्सा बन चुका है। एक्शन, कॉमेडी या ड्रामा फिल्में पहले दिन ही दर्शकों को खींच लेती हैं। आइए उन चुनिंदा दिवाली रिलीज पर नजर डालते हैं जिन्होंने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़े।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1: क्या एक दीवाने की दीवानियत पहले दिन हो जाएगी सुपरहिट?

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

आमिर खान और अमिताभ बच्चन पहली बार ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में फातिमा सना शेख भी थीं। विजय कृष्णा आचार्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 52.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 18: सनी संस्कारी के पास हैं बस 2 दिन, जानें कलेक्शन

हैप्पी न्यू ईयर (2014)

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की हीस्ट कॉमेडी ने 24 अक्टूबर को दिवाली को ‘न्यू ईयर’ जैसा बना दिया था। पहले दिन 44.97 करोड़ रुपये (प्रोड्यूसर फिगर) की रिकॉर्ड कमाई हुई। फराह खान की डांस-ड्रामा वाली कहानी ने हंसी का तूफान ला दिया था।

Sunny Deol Birthday: सनी देओल का जन्मदिन आज, ये 6 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कर सकती हैं छप्परफाड़ कमाई

सिंघम अगेन (2024)

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की यह तीसरी कड़ी दिवाली पर 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों से सजी फिल्म ने धमाल मचा दिया था। पहले दिन भारत में 43.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई जो अजय की करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बनी। एक्शन से भरपूर यह फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ से क्लैश के बावजूद मजबूत खड़ी रही।

भूल भुलैया 3 (2024)

कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग में विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित नजर आई थीं। 1 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 36.60 करोड़ रुपये कमाए। अनीस बाजमी के डायरेक्शन में भूत-प्रेतों और हंसी का मेल दर्शकों को इतना भाया कि इसने ‘सिंघम अगेन’ के साथ मिलकर दिवाली को ऐतिहासिक बना दिया।

टाइगर 3 (2023)

सलमान खान की जासूसी एक्शन फिल्म ने 12 नवंबर को दिवाली पर तहलका मचा दिया था। पहले दिन 44.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह सलमान की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनी। कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ थ्रिलर का डोज दर्शकों को थिएटरों में बांध ले गया।

प्रेम रतन धन पायो (2015)

सलमान का फैमिली ड्रामा फिल्म12 नवंबर को आई थी। पहले दिन इसने 40.35 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की। सोनम कपूर के साथ रोमांस और इमोशन ने दर्शकों के दिल जीत लिए थे।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...