Thamma Review: कैसी है थामा? पहले रिव्यू में जानिए सबकुछ

Table of Content

Thamma Review: दिवाली की रौनक के बीच बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से पहले ही फिल्म के शुरुआती रिव्यू सामने आ गए हैं। इन्हें देखकर फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है। मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ‘थामा’ को ‘शानदार’ बताते हुए चार स्टार्स दिए हैं।

Thamma पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, किसिंग सीन को किया गया छोटा

Thamma Review में जानिए कैसी है फिल्म?

उनके मुताबिक यह फिल्म हंसी, सुपरनैचुरल थ्रिल और रोमांस का लाजवाब मिश्रण है। मैडॉक फिल्म्स की यह फिल्म अपने अनोखे कथानक के लिए चर्चा में है। थामा ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंजा’ जैसे हिट्स देने वाली मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने मुंजा से तारीफ बटोरी थी। इस बार भी वह कमाल कर गए हैं। फिल्म की कहानी भारतीय लोककथाओं से प्रेरित है जो हिंदी सिनेमा के लिए बिल्कुल नई है। यह दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है, क्योंकि हर मोड़ पर कुछ अनपेक्षित होता है। फिल्म की स्क्रिप्ट तेज और मजेदार डायलॉग्स से भरी है। चतुराई भरे ट्विस्ट्स दर्शकों को हैरान करते हैं। गाने ‘तुम मेरे ना हुए’, ‘पॉइजन बेबी’ और ‘दिलबर की आंखों का’ पहले ही सोशल मीडिया पर हिट हैं और कहानी को और खूबसूरत बनाते हैं। बैकग्राउंड स्कोर भी जबरदस्त है जो रोमांच को दोगुना करता है।

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Advance Booking: थामा या दीवानियत? एडवांस बुकिंग में कौन मार रहा बाजी

एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज

हालांकि, दूसरे हाफ में कुछ जगह कहानी की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती है, लेकिन यह फिल्म के कुल प्रभाव को कम नहीं करता। आयुष्मान खुराना अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म को संभालते हैं। डर और हंसी के बीच उनका बैलेंस गजब है। रश्मिका मंदाना इस बार एक मुश्किल किरदार में हैं और उनकी परफॉर्मेंस चौंका देने वाली है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने अनोखे और मजेदार अंदाज में दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। उनके कुछ सीन तो तालियां बटोरने वाले हैं। परेश रावल का शानदार टाइमिंग हर सीन को और मजेदार बनाता है। फिल्म में एक मशहूर एक्टर का कैमियो और एक धमाकेदार एक्शन सीन भी है जो दर्शकों को हैरान कर देगा। तरण आदर्श ने इसे एक ‘पूरा पैकेज’ बताया है। मैडॉक का हॉरर-कॉमेडी में विजयी सिलसिला ‘थामा’ के साथ और मजबूत हुआ है।‘थामा’ का मुकाबला हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से होगा। लेकिन रिव्यू देखकर लगता है कि यह दीवाली पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।

Thamma Budget: थामा को बनाने में लगे तगड़े पैसे, मैडॉक ने आयुष्मान-रश्मिका पर लगाया बड़ा दांव

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...