Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1: क्या एक दीवाने की दीवानियत पहले दिन हो जाएगी सुपरहिट?

Table of Content

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1 Prediction: इस दिवाली पर बॉक्स ऑफिस की जंग मजेदार होने वाली है। एक तरफ हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा रिलीज हो रही है। वहीं, इसे एक दीवाने की दीवानियत कड़ी टक्कर देने के मूड में दिख रही है। दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं कि पहले दिन एक दीवाने की दीवानियत कितना कारोबार कर सकती है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Advance Booking Day 1: एक दीवाने की दीवानियत एडवांस बुकिंग में उड़ा रही गर्दा

Ek Deewane Ki Deewaniyat Advance Booking

एक दीवाने की दीवानियत को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी नजर आएगी। इस 21 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को थामा के मुकाबले कम स्क्रीन मिले हैं। फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर सकती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि एडवांस बुकिंग के आंकड़े कुछ इस तरह का इशारा कर रहे हैं। फिल्म ने 57.58 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है। अगर ब्लॉक सीट के आंकड़े जोड़ लिए जाए तो फिल्म की अब तक की कमाई 1.6 करोड़ रुपये हो चुकी है।

हो गया एलान, Shah Rukh Khan Salman Khan Aamir Khan एक साथ करेंगे काम!

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1 Prediction

अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन 7-10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। ऐसा करने पर यह फिल्म पहले दिन सुपरहिट हो जाएगी। अगर ऐसा होता है तो रविवार तक फिल्म की कमाई 50 करोड़ के आंकड़े तक को भी छु सकती है। एक छोटे बजट के फिल्म के लिए यह आंकड़ा काफी शानदार है। उम्मीद जताई जा रही है कि हर्षवर्धन राणे के करियर की यह सबसे सफल फिल्म साबित हो सकती है।

Thamma Budget: थामा को बनाने में लगे तगड़े पैसे, मैडॉक ने आयुष्मान-रश्मिका पर लगाया बड़ा दांव

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...