Sunny Deol का जन्मदिन धमाका, ‘गबरू’ का मोशन पोस्टर रिलीज

Table of Content

Sunny Deol: बॉलीवुड के ‘एक्शन किंग’ यानी सनी देओल ने अपने 68वें जन्मदिन पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। 19 अक्टूबर 2025 को उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘गबरू‘ का मोशन पोस्टर रिलीज किया। यह फिल्म एक इमोशनल कहानी पर आधारित लग रही है। सनी का यह नया अवतार दर्शकों को फिर से उनका दीवाना बनाने को तैयार है। फिल्म अगले साल 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।

Sunny Deol Birthday: सनी देओल का जन्मदिन आज, ये 6 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कर सकती हैं छप्परफाड़ कमाई

Sunny Deol की नई फिल्म गबरू

‘गबरू’ में सनी देओल के साथ सिमरन बग्गा और प्रीत कमानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को शशांक उदापुरकर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। निर्माताओम छंगानी और विशाल राणा हैं। इस फिल्म की खास बात इसका म्यूजिक है, जिसे मिथुन, सतिंदर सरताज और अनुराग सैकिया ने कंपोज किया है।
गीतों को सईद कादरी ने लिखा है, जो पहले ही हिट गानों के लिए मशहूर हैं।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1: क्या एक दीवाने की दीवानियत पहले दिन हो जाएगी सुपरहिट?

इन फिल्मों में जल्द आएंगे नजर

मोशन पोस्टर में सनी का इमोशनल और दमदार लुक देखकर फैंस उत्साहित हैं। ‘गदर 2’ और ‘जाट’ की कामयाबी के बाद सनी का यह नया प्रोजेक्ट उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है। पोस्टर में सनी का गंभीर और भावुक अंदाज दिख रहा है जो बता रहा है कि ‘गबरू’ में एक्शन के साथ-साथ दिल को छूने वाली कहानी भी होगी। ‘गबरू’ को पीवीआर पिक्चर्स रिलीज करेगा। यह 2026 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार है। सनी देओल का करियर 1983 में ‘बेताब’ से शुरू हुआ था। उन्हें ‘घायल’, ‘दामिनी’, ‘बॉर्डर’, ‘गदर’ जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बनाया। ‘गदर 2’ ने 2023 में उनकी धमाकेदार वापसी कराई, और अब ‘गब्रू’ के साथ वे एक बार फिर दर्शकों को लुभाने आ रहे हैं। उनकी दूसरी फिल्में जैसे ‘बॉर्डर 2’, ‘रामायण’, ‘जाट 2’, ‘लाहौर 1947’ और ‘गदर 3’ भी पाइपलाइन में हैं।

Khesari Lal Yadav Net Worth: खेसारी लाल यादव हैं बिहार के करोड़पति, जानें कुल संपत्ति

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...