Khesari Lal Yadav Net Worth: खेसारी लाल यादव हैं बिहार के करोड़पति, जानें कुल संपत्ति

Table of Content

Khesari Lal Yadav Net Worth: भोजपुरी सिनेमा के चहेते अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने अब राजनीति के मैदान में कदम रख दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) जॉइन किया। अब उन्होंने छपरा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। खेसारी की लोकप्रियता भोजपुरी दर्शकों के बीच कमाल की है। वह अपनी इस पहचान का इस्तेमाल लोगों तक पहुंचने और बदलाव लाने के लिए करेंगे।शुक्रवार को सारण जिले की छपरा सीट से आरजेडी के टिकट पर नामांकन भरते हुए खेसारी ने कहा कि वह बिहार के विकास के लिए कमर कस चुके हैं।

Thamma पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, किसिंग सीन को किया गया छोटा

राजद के कैंडिडेट हैं Khesari Lal Yadav

नामांकन से ठीक एक दिन पहले यानी 16 अक्टूबर को उन्होंने पत्नी चंदा यादव के साथ आरजेडी में शामिल होने का ऐलान किया। इस मौके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। तेजस्वी ने खेसारी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता पार्टी के अभियान को मजबूत करेगी। पहले पार्टी ने चंदा यादव को टिकट देने का प्लान किया था, लेकिन वोटर लिस्ट में उनका नाम न होने की वजह से खेसारी को ही उम्मीदवार बनाया गया। खेसारी ने कहा, “मेरा दिल हमेशा से आरजेडी के साथ था। लालू प्रसाद यादव जी के संघर्ष और तेजस्वी की युवा नेतृत्व ने मुझे प्रेरित किया। बिहार को बदलाव चाहिए और मैं इसमें अपना योगदान दूंगा।”

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Advance Booking: थामा या दीवानियत? एडवांस बुकिंग में कौन मार रहा बाजी

Khesari Lal Yadav Net Worth

वह खुद को पारंपरिक नेता नहीं, बल्कि जनता की आवाज बताते हैं। चुनावी हलफनामे में खेसारी ने अपनी कुल संपत्ति करीब 24.81 करोड़ रुपये बताई है। इसमें चल संपत्ति लगभग 16.89 करोड़ और अचल संपत्ति करीब 7.91 करोड़ रुपये शामिल हैं। उनके पास एक लग्जरी कार है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है। सोने के जेवरों का मूल्य 35 लाख रुपये और नकदी 5 लाख रुपये है। इसके अलावा कई बैंक खाते भी हैं। पत्नी चंदा यादव की चल संपत्ति करीब 90 लाख रुपये और अचल संपत्ति लगभग 6.49 करोड़ रुपये है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Advance Booking Day 1: एक दीवाने की दीवानियत एडवांस बुकिंग में उड़ा रही गर्दा

दो चरणों में होगा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। छपरा सीट पहला चरण में ही वोटिंग के दायरे में है। यह सीट सामान्य श्रेणी की है और सारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

हो गया एलान, Shah Rukh Khan Salman Khan Aamir Khan एक साथ करेंगे काम!

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...