Sunny Deol के साथ नजर आएंगे Salman Khan, जानें कब रिलीज होगी ये धमाकेदार फिल्म

Table of Content

Sunny Deol: 2023 में गदर 2 के धमाके के बाद सनी देओल ने साबित कर दिया कि वह अभी भी बॉलीवुड के एक्शन किंग हैं। 2025 में जाट ने उनकी वापसी को और मजबूत किया। अब 2026 सनी का साल होने वाला है। गणतंत्र दिवस पर बॉर्डर 2 से धमाल मचाने जा रहे हैं। इसके बाद मार्च में उनकी फिल्म गबरू आएगी। इस इमोशनल ड्रामा में फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज भी है।

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र की सेहत सुधरी, 90वें बर्थडे की तैयारी जोरों पर

Sunny Deol के साथ नजर आएंगे Salman Khan

दरअसल, सुपरस्टार सलमान खान का फिल्म में प्यारा सा कैमियो है। सनी देओल की गबरू एक ऐसी कहानी है जो हिम्मत, विवेक और दया की बात करती है। डायरेक्टर शशांक उदापुरकर ने इसे सनी के लिए दिल से लिखा है। फिल्म 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बारे में ट्रेड सूत्रों ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “फिल्म में एक स्टार की जरूरत थी और सलमान इसके लिए परफेक्ट थे। सनी ने उन्हें अप्रोच किया तो सलमान ने तुरंत हां कर दी। उन्होंने एक साल पहले ही अपना हिस्सा शूट कर लिया। ये तीन सीन हैं। तीनों पूरी तरह दिल छूने वाले और मनोरंजक सीन है। सलमान का किरदार कहानी को नई ऊंचाई देता नजर आएगा।” सनी और सलमान की दोस्ती पुरानी है। 1996 की जीत में साथ काम किया था, लेकिन हीरोज (2008) में स्क्रीन शेयर नहीं हुई। गबरू सलमान के लिए ये मौका था कि वे सनी के साथ फिर जादू बिखेरें।

Bigg Boss 19: Farrhana Bhatt ने Shehbaz Badesha पर चलाई चप्पल, लोग बोले- “फिक्स्ड विनर है इसलिए कुछ नहीं होगा”

इन फिल्मों में दिखेंगे Sunny Deol

2026 की शुरुआत सनी के लिए शानदार तरीके से होगी। 22 जनवरी को रिलीज हो रही बॉर्डर 2 में वह अपना आइकॉनिक रोल दोहराएंगे। डायरेक्टर अनुराग सिंह की ये वॉर एपिक वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, आहान शेट्टी और सोनम बाजवा के साथ बनी है। इसके अलावा सनी देओल जल्द ही लाहौर 1947 और जाट 2 जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7: फ्लॉप होने की ओर ‘दे दे प्यार दे 2’? 7वें दिन कमाई ने किया निराश

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...