Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र की सेहत सुधरी, 90वें बर्थडे की तैयारी जोरों पर

Table of Content

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने की खबर ने पूरे सिनेमा जगत को हिला दिया था। लेकिन अच्छी खबर ये है कि 89 साल के दिग्गज अभिनेता अब घर पर आराम कर रहे हैं। 12 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और डॉक्टर घर आकर उनकी जांच कर रहे हैं। परिवार ने फैंस से प्राइवेसी का ख्याल रखने की अपील की है।

Bigg Boss 19: Farrhana Bhatt ने Shehbaz Badesha पर चलाई चप्पल, लोग बोले- “फिक्स्ड विनर है इसलिए कुछ नहीं होगा”

अब कैसी है तबीयत (Dharmendra Health Update)

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र अब पहले से बेहतर महूसस कर रहे हैं। धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर से सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबर फैलते ही सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा, आमिर खान और जया प्रदा जैसे सितारे अस्पताल पहुंचे थे। आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ आए, तो सनी देओल और बॉबी देओल ने पिता के सिरहाने दिन-रात ड्यूटी संभाली। हेमा मालिनी ने भी लगातार अपडेट दिया।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7: फ्लॉप होने की ओर ‘दे दे प्यार दे 2’? 7वें दिन कमाई ने किया निराश

अफवाहों पर भड़के थे Dharmendra के घरवाले

हालांकि, अफवाहों ने हालात और बिगाड़ दिए। कुछ न्यूज़ पोर्टल्स ने उन्हें क्रिटिकल बताया, तो सोशल मीडिया पर उनकी मौत की फर्जी खबरें वायरल हो गईं। इससे फैंस में हड़कंप मच गया। इसके बाद हेमा मालिनी ने ट्विटर पर गुस्सा जाहिर किया और इसे बर्दाश्त के बाहर करार दिया। वहीं, बेटी ईशा देओल ने झूठी खबर फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया।

Orry: विवादों में घिरे ओरी, मामला 252 करोड़ के ड्रग्स का! पुलिस ने किया तलब

Dharmendra के 90वें बर्थडे की चल रही प्लानिंग

अब परिवार ने नकारात्मकता को पीछे छोड़ दिया है। 8 दिसंबर को धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन है। सनी और बॉबी ने सेलिब्रेशन की तैयारी शुरू कर दी है। धर्मेंद्र जल्द ही ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे जो अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा की दूसरी फिल्म है। यह 25 दिसंबर को रिलीज होगी। साथ ही, ‘शोले’ का रिस्टोर्ड वर्जन 12 दिसंबर को थिएटर्स में आएगा।धर्मेंद्र की मुस्कान लाखों दिलों को छूती है। उनकी रिकवरी की ये खबर फैंस के लिए राहत है।

Varanasi: वाराणसी की कहानी से उठ गया पर्दा! जानकर फैंस हो जाएंगे फिल्म को लेकर उत्सुक

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...