Varanasi: वाराणसी की कहानी से उठ गया पर्दा! जानकर फैंस हो जाएंगे फिल्म को लेकर उत्सुक

Table of Content

Varanasi: दक्षिण भारतीय सिनेमा की दुनिया में एक तूफान आने वाला है। एसएस राजामौली की अगली फिल्म वाराणसी का टाइटल और पहली झलक का हाल ही में खुलासा हुआ हैष अब लेटरबॉक्स्ड पर एक सिनॉप्सिस वायरल हो रहा है, जिससे फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। ये फिल्म गर्मियों 2027 में सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन की तिकड़ी के साथ ये एपिक एडवेंचर भारतीय संस्कृति, समय यात्रा और दुनिया बचाने की कहानी पर बनी है।

Hardik Pandya Mahieka Sharma: हार्दिक पांड्या-माहिका शर्मा ने कर ली सगाई? तहलका मचा रहा वीडियो

क्या है Varanasi फिल्म की अनोखी कहानी?

लेटरबॉक्स्ड के ऑफिशियल हैंडल पर अपलोड सिनॉप्सिस के मुताबिक फिल्म एक ऐसी दुनिया में सेट है जहां एक क्षुद्रग्रह भारत के पवित्र शहर वाराणसी से टकराने वाला है। ये टक्कर सिर्फ एक शहर को नहीं, बल्कि पूरी धरती को तबाह करने वाली साबित हो सकती है। क्या दुनिया का अंत नजदीक है? क्या एक सेवियर की जरूरत है जो महाद्वीपों और समय की सीमाओं को पार करके इतिहास का सबसे बड़ा मोड़ बदल दे? ये सवाल फिल्म की रूह हैं। महेश बाबू इसमें रुद्र के रोल में हैं।

120 Bahadur: कोर्ट में सुलझा ‘120 बहादुर’ से जुड़ा विवाद, अब मेकर्स करने जा रहे ये काम

प्रियंका चोपड़ा करने जा रही वापसी

ये फिल्म प्रियंका का भारतीय सिनेमा में कमबैक है। आखिरी बार वो फरहान अख्तर के साथ ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन कुम्भा के किरदार में हैं। फिल्म में वह एक खतरनाक सुपरविलेन के रूप में दिखने वाले हैं। इस फिल्म का बजट 1300 करोड़ रुपये के आस-पास बताया जा रहा है।

Raid 3: फिर छापेमारी को तैयार अजय देवगन, जानें ‘रेड 3’ कब से शुरू हो सकती है शूटिंग

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...