120 Bahadur: कोर्ट में सुलझा ‘120 बहादुर’ से जुड़ा विवाद, अब मेकर्स करने जा रहे ये काम

Table of Content

120 Bahadur: फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर को लेकर चल रहा विवाद अब सुलझ गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म के मेकर्स को साफ निर्देश दे दिया है कि रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई में शहीद हुए कुमाऊं रेजिमेंट के सभी 120 सैनिकों के नाम एंड क्रेडिट्स में जरूर दिखाए जाएं। ये नाम थिएटर रिलीज़ के साथ-साथ आने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दिखेंगे।

120 Bahadur: बिना किसी कट के रिलीज होगी ‘120 बहादुर’, रिलीज से पहले मेकर्स ने अपनाया अनोखा प्लान

क्या था 120 Bahadur से जुड़ा विवाद?

साल 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की लड़ाई को देश की सबसे वीरतापूर्ण लड़ाइयों में गिना जाता है। उस दिन महज 120 जवान (चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं) ने माइनस 30 डिग्री तापमान में हजारों चीनी सैनिकों का मुकाबला किया था। इनमें से 114 जवान शहीद हो गए थे और इनमें 113 अहीर (यादव) समुदाय के थे।फिल्म के ट्रेलर आने के बाद संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा ने पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (PIL) दाखिल की थी। उनका कहना था कि फिल्म में सिर्फ मेजर शैतान सिंह (जिन्हें फिल्म में मेजर भाटी बनाया गया है) पर फोकस है। वहीं, बाकी 120 जवानों की सामूहिक बहादुरी को कम दिखाया जा रहा है। याचिका में मांग की गई थी कि फिल्म का नाम बदलकर ‘120 वीर अहीर’ किया जाए। सभी जवानों के नाम दिखाए जाएं और सही डिस्क्लेमर डाला जाए।

Parineeti Chopra Son: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिखाई बेटे की झलक, जानिए क्या रखा नाम

कोर्ट ने क्या कहा?

जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस शैल जैन की बेंच ने फिल्म की रिलीज डेट (21 नवंबर) को देखते हुए टाइटल बदलने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि प्रोडक्शन का आखिरी चरण चल रहा है इसलिए नाम बदलना मुश्किल है। हालांकि, कोर्ट ने मेकर्स से पूछा कि क्या वे सभी 120 जवानों के नाम क्रेडिट्स में डाल सकते हैं? फिल्म की तरफ से वकील ने तुरंत हामी भरी और लिखित में आश्वासन दिया कि हर एक शहीद का नाम एंड क्रेडिट्स में सम्मान के साथ दिखाया जाएगा चाहे थिएटर में हो या ओटीटी पर। कोर्ट ने इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया और याचिका को खारिज करते हुए कहा कि अब जवानों की सामूहिक कुर्बानी को पूरा सम्मान मिलेगा।

Mastiii 4: ‘मस्ती 4’ पर सेंसर बोर्ड मेहरबान, लगाए महज इतने कट, जानें क्या-क्या हुआ बदलाव

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...