120 Bahadur: बिना किसी कट के रिलीज होगी ‘120 बहादुर’, रिलीज से पहले मेकर्स ने अपनाया अनोखा प्लान

Table of Content

120 Bahadur: इस शुक्रवार यानी 21 नवंबर को फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ट्रेलर आते ही इसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। असली जंग की कहानी, कश्मीर की बर्फीली वादियां और रेजांग ला के उन 120 वीर सैनिकों की शहादत, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में अकेले हजारों दुश्मनों को रोका था। हालांकि, इस फिल्म की खासियत सिर्फ कहानी तक नहीं है। रिलीज के तरीके में भी निर्माता-वितरक नया प्रयोग कर रहे हैं।

Parineeti Chopra Son: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिखाई बेटे की झलक, जानिए क्या रखा नाम

120 Bahadur का मंगलवार को ही हो गया पेड प्रीव्यू

आमतौर पर फिल्में रिलीज से एक दिन पहले यानी गुरुवार को प्रीव्यू दिखाई जाती हैं, लेकिन 120 बहादुर के पेड प्रीव्यू पूरे देश में मंगलवार (18 नवंबर) को ही हो गए। दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया और वर्ड ऑफ माउथ तेजी से फैल रहा है।

Mastiii 4: ‘मस्ती 4’ पर सेंसर बोर्ड मेहरबान, लगाए महज इतने कट, जानें क्या-क्या हुआ बदलाव

120 Bahadur केवल 900-1000 स्क्रीन पर रिलीज

ट्रेड सूत्रों के मुताबिक एक्सेल एंटरटेनमेंट और वितरक AA Films ने जानबूझकर फिल्म को सीमित रिलीज देने का फैसला किया है। यानी ये फिल्म हर सिंगल स्क्रीन या छोटे शहरों के मल्टीप्लेक्स में नहीं लगेगी। बल्कि सिर्फ उन चुनिंदा थिएटर्स में दिखाई जाएगी जहां अच्छी और गंभीर सिनेमा देखने वाले दर्शक ज्यादा आते हैं। जैसे बड़े शहरों के प्राइम मल्टीप्लेक्स (PVR, INOX के चुनिंदा हॉल)। सूत्र ने बताया, “अगर पहले वीकेंड पर दर्शक ज्यादा आए तो शोज बढ़ा दिए जाएंगे। ये रणनीति फिल्म के लिए एकदम सही है।”

SS Rajamouli: ‘वाराणसी’ के निर्देशक एसएस राजामौली पर एफआईआर, भगवान हनुमान पर की थी टिप्पणी

मस्ती 4 से कोई टक्कर नहीं

उसी दिन यानी 21 नवंबर को कॉमेडी फिल्म मस्ती 4 भी रिलीज हो रही है। ये फिल्म मास ऑडियंस, सिंगल स्क्रीन और छोटे शहरों पर फोकस कर रही है। यानी दोनों फिल्मों का ऑडियंस अलग-अलग है। इसलिए शो बांटने की कोई लड़ाई नहीं होगी।

CBFC ने एक भी कट नहीं लगाया

ट्रेलर में एक डायलॉग “अहिर हैं हम” को “फौजी हैं हम” करने पर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मच गया था। लोगों ने सोचा कि फिल्म में भी यही कट लगा होगा और CBFC को खूब ट्रोल किया। लेकिन अच्छी खबर ये है कि फाइनल फिल्म में वो डायलॉग बिल्कुल वैसा ही है जैसा शूट हुआ था “अहिर हैं हम”। जंग के सीन होने के बावजूद कोई विजुअल कट नहीं लगा। CBFC ने 6 नवंबर को फिल्म को U/A 13+ सर्टिफिकेट दे दिया। फिल्म की लंबाई 137 मिनट (यानी 2 घंटे 17 मिनट) है।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...