SS Rajamouli: ‘वाराणसी’ के निर्देशक एसएस राजामौली पर एफआईआर, भगवान हनुमान पर की थी टिप्पणी

Table of Content

SS Rajamouli: भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी आगामी फिल्म ‘वाराणसी‘ का शानदार टीजर नहीं, बल्कि एक विवादास्पद बयान है। 15 नवंबर को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हुए ग्रैंड ग्लोबट्रॉटर इवेंट के दौरान राजामौली के भगवान हनुमान पर दिए गए बयान ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लग गया है। इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय वानर सेना संगठन ने सरूरनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, और अब FIR की कॉपी वायरल हो चुकी है।

Haq Box Office Collection Day 12: ‘हक’ ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जमाया हक, जानिए कितनी हुई कमाई

इवेंट में क्या हुआ?

‘महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत इस महत्वाकांक्षी फिल्म का टाइटल और पहला टीजर लॉन्च करने के लिए इवेंट का आयोजन किया गया था। हजारों फैंस, सेलिब्रिटी और मीडिया की मौजूदगी में सब कुछ परफेक्ट चल रहा था। हालांकि, टीजर दिखाने के वक्त बड़े एलईडी स्क्रीन पर तकनीकी खराबी आ गई। देरी होने लगी और रात 12 बजे के बाद किसी ड्रोन से टीजर लीक भी हो गया।

Shah Rukh Khan-Salman Khan की जोड़ी ने फिर जीता दिल, दिल्ली की शादी में जमकर थिरके

SS Rajamouli ने हनुमान जी पर कही ये बात

इस निराशा में राजामौली ने मंच पर भावुक होकर कहा, “ये मेरे लिए बहुत इमोशनल मोमेंट है। मुझे भगवान पर भरोसा नहीं। उन्होंने पत्नी का जिक्र भी किया, “मेरी पत्नी हनुमान जी को दोस्त मानती हैं। उनसे बात करती हैं। उन पर भी गुस्सा आया।” ये तेलुगु में बोले शब्द वीडियो में कैद हो गए और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए। राजामौली ने विदेश से आए फैंस से माफी मांगी। इस बयान पर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा। डेक्कन हेरॉल्ड की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Farrhana Bhatt: फरहाना भट्ट मां के पैरों पर गिरकर फूट-फूटकर रोईं, प्रोमो देख फैंस की आंखें भी नम

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी: 12वें दिन भी पकड़ी रफ्तार

मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। दूसरे हफ्ते में प्रवेश करने के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है। दर्शकों को सिनेमाघरों में हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रही यह फिल्म वर्किंग डेज (सोमवार और मंगलवार) में भी शानदार...

Elvish Yadav: स्टूडेंट्स पर हिंसा पर भड़के एल्विश यादव: बोले- “मुद्दों को सुना जाना चाहिए

Elvish Yadav: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव ने छात्रों (Students) के साथ हुई हिंसा की घटना पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। किसी भी राजनीतिक पार्टी का पक्ष न लेते हुए एल्विश ने साफ किया कि वह निष्पक्ष रहकर छात्रों के हक में बात कर रहे हैं और उनके...

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11: दूसरे सोमवार भी ‘धमाल 4’ का जलवा कायम! 2nd Monday को की तगड़ी कमाई

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और उनकी मल्टीस्टारर कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार (2nd Monday) को भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। वर्किंग डे होने...

Spirit Movie Update: प्रभास की ‘स्प्रिट’ पर संदीप रेड्डी वांगा का बड़ा खुलासा; बताया अब तक कितने प्रतिशत पूरी हुई फिल्म!

पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास और सिनेमा जगत के सबसे चर्चित निर्देशकों में से एक संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्प्रिट’ (Spirit) को लेकर एक बहुत बड़ा और ठोस अपडेट सामने आया है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इसे बेहद रफ्तार से...

National Film Awards: कार्तिक आर्यन ने रचा इतिहास! ‘चंदू चैंपियन’ के लिए जीता बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड

National Film Awards: बॉलीवुड के वर्सटाइल सुपरस्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने अपने फिल्मी करियर की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। हाल ही में घोषित हुए नेशनल फिल्म अवार्ड्स में कार्तिक आर्यन को उनकी ब्लॉकबस्टर और प्रेरणादायक फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) में शानदार अभिनय के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता)...