Bigg Boss 19: Farrhana Bhatt ने Shehbaz Badesha पर चलाई चप्पल, लोग बोले- “फिक्स्ड विनर है इसलिए कुछ नहीं होगा”

Table of Content

Farrhana Bhatt: बिग बॉस 19 में इन दिनों फैमिली वीक की रौनक है। घर में माता-पिता, भाई-बहन आ रहे हैं और हर तरफ इमोशन का सैलाब है। हालांकि, बीच-बीच में कुछ ऐसे पल भी आ रहे हैं जो विवाद खड़ा कर रहे हैं। ताजा मामला फैमिली वीक का ही है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Dhurandhar 2 को रिलीज करने का प्लान पता चल गया, इस तारीख पर मेकर्स की निगाहें

Farrhana Bhatt ने चलाई चप्पल!

सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें अमाल मलिक, उनके भाई अरमान मलिक और शहबाज बेड पर बैठकर हंसी-मजाक कर रहे हैं। पास में फरहाना भी बैठी हैं। शहबाज हमेशा की तरह फरहाना को छेड़ते हैं। बस फिर क्या फरहाना हंसते-हंसते चप्पल उठाती हैं और मजाक में शहबाज को मार देती हैं। अमाल और अरमान जोर-जोर से हंसते रहते हैं।

Amaal Mallik: भाई अरमान को देखकर नहीं रुके अमाल मलिक के आंसू, गले लगाकर फूट-फूटकर रोए

सोशल मीडिया पर Farrhana Bhatt पर उठे सवाल

वीडियो देखने में ये सब बहुत हल्का-फुल्का लगता है, लेकिन सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बिग बॉस 19 में…पहले फरहाना ने शहबाज को थप्पड़ मारा था, अब चप्पल से पीटा…क्या बिग बॉस अपनी फिक्स्ड विनर पर कोई एक्शन लेगा या फिर एक बार फिर नजरअंदाज कर देगा? अमाल और अरमान इस हरकत पर हंस रहे हैं।”

120 Bahadur: बिना किसी कट के रिलीज होगी ‘120 बहादुर’, रिलीज से पहले मेकर्स ने अपनाया अनोखा प्लान

Farrhana Bhatt को पहले भी मिल चुकी है चेतावनी

बता दें कि इसी सीजन में पहले भी फरहाना और शहबाज के बीच थप्पड़ का मामला हो चुका है। उस वक्त सलमान खान ने वीकेंड का वार में फरहाना को कड़ी फटकार लगाई थी और कहा था कि फिजिकल वॉयलेंस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। अब सवाल ये है कि क्या बिग बॉस इस बार भी सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ देंगे या फरहाना पर कोई सख्त कदम उठाएंगे? फैंस का एक बड़ा हिस्सा कह रहा है कि अगर ये मजाक भी है तो भी चप्पल मारना गलत है। वहीं कुछ लोग बोले इसे मजाक मानते हुए गंभीरता से न लेने की अपील कर रहे हैं। अब देखना ये है कि इस बार सलमान खान क्या कहते हैं और बिग बॉस क्या फैसला लेता है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...