Dhurandhar 2 को रिलीज करने का प्लान पता चल गया, इस तारीख पर मेकर्स की निगाहें

Table of Content

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर को लेकर फैंस की धड़कनें तेज हैं। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हो रही इस फिल्म का पहला भाग तो तय है, लेकिन अब खबर ये है कि ये एक दो भागों वाली फ्रेंचाइजी में तब्दील हो चुकी है। अब ट्रेलर लॉन्च के एक दिन बाद फिल्म को लेकर एक और अपडेट आ गया है। सूत्रों की मानें तो दूसरा भाग 2026 के पहले हाफ में, खासकर गर्मियों में आने की प्लानिंग है।

Parineeti Chopra Son: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिखाई बेटे की झलक, जानिए क्या रखा नाम

कब आएगी Dhurandhar 2?

मेकर्स ने 29 मई 2026 की डेट पर नजरें गाड़ रखी हैं। ये स्लॉट अभी खाली है। यानी इस दिन फिलहाल कोई और फिल्म नहीं रिलीज हो रही है। इससे फायदा ये होगा कि पहला भाग की तरह ही दूसरा भाग भी अकेला रिलीज हो सकेगा। एक ट्रेड सोर्स ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “मेकर्स ने अभी 29 मई की डेट लॉक नहीं की है। वे मई के दूसरे खाली डेट्स देख रहे हैं। जून में रिलीज का भी सोच रहे हैं। जल्द ही फैसला हो जाएगा।”

Mastiii 4: ‘मस्ती 4’ पर सेंसर बोर्ड मेहरबान, लगाए महज इतने कट, जानें क्या-क्या हुआ बदलाव

ट्रेलर लॉन्च पर नहीं हुई Dhurandhar 2 पर बात

कल यानी 18 नवंबर को मुंबई के आइकॉनिक नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में धुरंधर का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च हुआ था। हालांकि, वहां दो भागों वाली बात का कोई जिक्र नहीं हुआ। एक इंडस्ट्री इनसाइडर ने कहा, “शायद मेकर्स पहला भाग रिलीज होने से पहले ही डेट फाइनल कर लेंगे। फिल्म का पहला भाग एक टेंशन भरे पॉइंट पर खत्म होगा और एंड क्रेडिट्स में ही दूसरी किस्त की अनाउंसमेंट के साथ डेट बता देंगे। ”दरअसल, धुरंधर की कहानी इतनी लंबी और गहरी है कि डायरेक्टर आदित्य धर और प्रोड्यूसर्स जियो स्टूडियोज व बी62 स्टूडियोज ने इसे दो भागों में बांटने का फैसला किया है। पहले सोर्स ने बताया था, “पहला भाग एक महत्वपूर्ण मोड़ पर रुकेगा, और बाकी स्टोरी दूसरे भाग में चलेगी। आदित्य ने जमकर शूटिंग की है, फिल्म शानदार बनी है। लेकिन लंबाई की वजह से ये आइडिया आया है। दूसरा भाग अगले साल के पहले हाफ में आएगा।”

Dhurandhar की स्टार कास्ट और स्टोरी

फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। वह एक अंडरकवर एजेंट के किरदार में है जो दुश्मन ठिकानों में घुसकर भारत की सुरक्षा के लिए जंग लड़ते हैं। उनके साथ हैं सुपरस्टार्स: संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन। वहीं, डेब्यू कर रही सारा अर्जुन भी अहम रोल में हैं। ये फिल्म रियल लाइफ इवेंट्स से प्रेरित है। ट्रेलर देखकर तो लग रहा है, ये एक ब्लॉकबस्टर थ्रिलर होने वाली है।

 

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...