Rahu Ketu Official Teaser: राहू-केतु का धमाकेदार टीजर आ गया, पुल्कित-वरुण की जोड़ी ने जीता दिल!

Table of Content

Rahu Ketu Official Teaser: अगर आप इस गणतंत्र दिवस पर कुछ हल्की-फुल्की कॉमेडी देखने का मूड बना रहे हैं तो तैयार हो जाइए। पुल्कित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर तूफान लाने वाली है। उनकी नई फिल्म राहू-केतु का टीजर आज रिलीज हो गया। 1 मिनट 56 सेकंड में ही इसने फैंस को लोट-पोट कर दिया है।

Sunny Deol के साथ नजर आएंगे Salman Khan, जानें कब रिलीज होगी ये धमाकेदार फिल्म

टीजर में क्या है खास (Rahu Ketu Official Teaser)

टीजर शुरू होते ही पुल्कित और वरुण की एंट्री होती है। दोनों की नजर जिस चीज पर पड़ती है वो बर्बाद हो जाती है। फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि दोनों जब भी कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो कुछ न कुछ उल्टा-पुल्टा जरूर होता है। इनके चेहरे पर वो मासूमियत है जो कहती है। मसूमियत के साथ काम बिगाड़ते हुए देखना दर्शकों को काफी अच्छा लग रहा है। टीजर में चंकी पांडे का छोटा सी झलक देखने को मिली है। वहीं, शालिनी पांडे भी इस टीजर में नजर आती हैं। इस फिल्म में अमित सियाल भी हैं। इसका निर्देशन विपुल विज ने किया है।

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र की सेहत सुधरी, 90वें बर्थडे की तैयारी जोरों पर

द राजा साब से होगा मुकाबला

फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का मुकाबला साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म द राजा साब से होगा। इस फिल्म में प्रभास और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है। फिल्म में प्रभास कॉमेडी के साथ एक्शन का तड़का लगाते नजर आने वाले हैं।

Bigg Boss 19: Farrhana Bhatt ने Shehbaz Badesha पर चलाई चप्पल, लोग बोले- “फिक्स्ड विनर है इसलिए कुछ नहीं होगा”

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...