Asrani के निधन पर Salman Khan ने जताया शोक, बताया- हंसी का सच्चा जादूगर

Table of Content

हिंदी सिनेमा के सदाबहार हास्य कलाकार गोवर्धन Asrani अब हमारे बीच नहीं रहे। 84 साल की उम्र में लंबी बीमारी से जूझते हुए सोमवार (20 अक्तूबर) दोपहर मुंबई में उनका निधन हो गया। निधन की खबर से बॉलीवुड और फैंस सदमे में हैं। दिवाली के दिन सुबह ही उन्होंने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं साझा की थीं जो अब दर्शकों को और भावुक कर रही हैं।

Asrani: असरानी को इन मशहूर किरदारों के लिए किया जाएगा याद, अभिनय से छोड़ी अमिट छाप

Salman Khan ने दी श्रद्धांजलि

निधन की खबर सुनते ही Salman Khan ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर असरानी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, “असरानी जी के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। हंसी के सच्चे जादूगर। #RIP”। Salman Khan के इस पोस्ट पर फैंस भी असरानी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सलमान अकेले नहीं, बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने असरानी को याद करते हुए संवेदना जताई हैं।

Asrani Passes Away: मशहूर अभिनेता असरानी का निधन, 84 साल में दुनिया को कहा अलविदा

इन फिल्मों के लिए किया जाएगा हमेशा याद

Asrani का जन्म 1941 में जयपुर के एक सिंधी परिवार में हुआ था। पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) से ट्रेनिंग लेने के बाद 1960 के दशक में उन्होंने सिनेमा में कदम रखा। उन्होंने पांच दशकों में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी पहचान हास्य किरदारों से बनी। ‘शोले’ में ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं’ वाला डायलॉग आज भी फैंस की जुबान पर है। ‘मेरे अपने’, ‘बावर्ची’, ‘अभिमान’, ‘चुपके-चुपके’ और ‘गोलमाल’ जैसी क्लासिक फिल्मों ने उन्हें अमर बना दिया। बाद में उन्होंने निर्देशन भी किया और कुछ फिल्मों में लीड रोल निभाए।

Ek Deewane Ki Deewaniyat First Review: एक दीवाने की दीवानियत देखनी चाहिए या नहीं? पढ़ें रिव्यू

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...