Thamma ने पहले दिन बनाए ये 4 धांसू रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

Table of Content

Thamma: दिवाली की रौनक में सिनेमाघर भी गुलजार हो उठे हैं। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ ने रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों का दिल जीत लिया। मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की इस नई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन करीब 24 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली। यह नंबर न सिर्फ फैंस को खुश कर रहे हैं, बल्कि कई पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। आइए जानते हैं कि ‘थामा’ ने पहले दिन कौन-कौन से 4 शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Thamma: थामा को ब्लॉकबस्टर होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई, समझिए पूरा गणित

1. मैडॉक यूनिवर्स में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग

‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंजा’ और ‘स्त्री 2’ जैसी सुपरहिट्स के बाद Thamma ने इस यूनिवर्स में दूसरी सबसे मजबूत शुरुआत की है। केवल ‘स्त्री 2’ की ओपनिंग ही इससे आगे है। बाकी फिल्मों से कहीं ज्यादा दर्शक थिएटर्स में उमड़े। ट्रेड एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हॉरर-कॉमेडी का यह जॉनर अब दर्शकों का फेवरेट बन चुका है। दिवाली की छुट्टियों ने तो जैसे फिल्म को रॉकेट की स्पीड दे दी है।

Thamma Box Office Collection Day 1: थामा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया हंगामा, पहले दिन बंपर कमाई

2. 2025 की टॉप हॉरर-कॉमेडी ओपनिंग

इस साल रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में Thamma ने सबसे शानदार ओपनिंग ली है। द भूतनी और कंपकंपी तो कब आईं और कब गईं किसी को खबर ही नहीं हुई थी। अभी तक कोई दूसरी फिल्म इस जॉनर में 24 करोड़ के करीब नहीं पहुंची थी। फैंस का कहना है कि आयुष्मान का वैम्पायर लुक और वरुण धवन का सरप्राइज कैमियो ने सबको दीवाना बना दिया।

3. आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

आयुष्मान खुराना के लिए यह फिल्म किसी तोहफे से कम नहीं। ‘ड्रीम गर्ल 2’ की ओपनिंग को पीछे छोड़ते हुए ‘थामा’ ने उनके करियर का नया रिकॉर्ड बनाया है। दो साल के ब्रेक के बाद उनकी वापसी ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है।

4. ‘कांतारा चैप्टर 1’ के हिंदी वर्जन को पछाड़ा

‘कांतारा चैप्टर 1’ के हिंदी डब वर्जन ने पहले दिन 18.5 करोड़ कमाए थे। Thamma ने इसे आसानी से क्रॉस कर लिया। यह रिकॉर्ड दिखाता है कि हिंदी सिनेमा में हॉरर-कॉमेडी का जलवा बढ़ रहा है। साउथ की पावरफुल फिल्म को हराना आसान नहीं था, लेकिन ‘थामा’ ने साबित कर दिया कि सब कहानी और स्टार पावर का कमाल होता है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...