Thamma Box Office Collection Day 1: थामा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया हंगामा, पहले दिन बंपर कमाई

Table of Content

Thamma Box Office Collection Day 1: लंबे इंतजार के बाद दर्शकों की बेकरारी खत्म हुई। सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की इस फिल्म में डर और हंसी का जबरदस्त मेल है।

Thamma: थामा को ब्लॉकबस्टर होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई, समझिए पूरा गणित

सितारों ने की दमदार एक्टिंग

फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आ रहे हैं। आयुष्मान और रश्मिका की जोड़ी एक साथ कमाल लग रही है। रोमांस और कॉमेडी का तड़का लगाती इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नेगेटिव रोल और परेश रावल की दमदार एक्टिंग फिल्म को नई ऊंचाई दे रही है।

Thamma Review: कैसी है थामा? पहले रिव्यू में जानिए सबकुछ

एडवांस बुकिंग में मचाया था धमाल

रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग ने कमाल कर दिया था। देशभर के सिनेमाघरों में टिकटें खूब बिकी थीं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 6.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ब्लॉक सीट के साथ फिल्म की कमाई 10.87 करोड़ रुपये हुई थी। ट्रेड एक्सपर्ट्स को यकीन था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। दिवाली के ठीक अगले दिन छुट्टी पड़ने से दर्शक सुबह से ही थिएटर पहुंचना शुरू हो गए। अब शुरुआती आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1: क्या एक दीवाने की दीवानियत पहले दिन हो जाएगी सुपरहिट?

Thamma Box Office Collection Day 1

‘थामा’ ने रात तक 24 करोड़ रुपये कमा लिए है। इसी के साथ यह आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। इससे पहले उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने पहले दिन शानदार कारोबार किया था। फिल्म को समीक्षकों के दर्शकों का भी प्यार मिल रहा है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat First Review: एक दीवाने की दीवानियत देखनी चाहिए या नहीं? पढ़ें रिव्यू

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...