Asrani Passes Away: मशहूर अभिनेता असरानी का निधन, 84 साल में दुनिया को कहा अलविदा

Table of Content

Asrani Passes Away: बॉलीवुड को आज एक बड़ा झटका लगा। मशहूर अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम करीब 4 बजे मुंबई में निधन हो गया। वह 84 साल के थे। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

Thamma: थामा को ब्लॉकबस्टर होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई, समझिए पूरा गणित

असरानी का निधन(Asrani Passes Away)

खास बात यह है कि आज ही सुबह उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिवाली 2025 की शुभकामनाएं शेयर की थीं। उनके निधन की खबर सुनकर फैंस सदमे में हैं।

Diwali: इस सुपरस्टार ने दी दिवाली पर 11 हिट फिल्में, नाम जानकर होगी हैरानी

Asrani Passes Away
असरानी की पोस्ट: इंस्टाग्राम

कौन थे असरानी (Who was Asrani?)

1 जनवरी 1941 को जयपुर राजस्थान के एक सिंधी हिंदू परिवार में जन्मे असरानी का असली नाम गोवर्धन पनोखर दास पटेल था। बचपन से ही बिजनेस या पढ़ाई में दिलचस्पी न होने पर उन्होंने एक्टिंग का रास्ता चुना। 1960 से 1962 तक साहित्य कलभाई ठक्कर से एक्टिंग सीखी। फिर मुंबई आ गए। यहां किस्मत ने साथ दिया। एक संयोग से किशोर साहू और ऋषिकेश मुखर्जी से मुलाकात हुई, जिन्होंने उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेने की सलाह दी। फिल्मी सफर की शुरुआत गंभीर रोल्स से हुई, लेकिन जल्द ही उनकी कॉमेडी ने सबका दिल जीत लिया। उन्होंन 350 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया। वह गुजराती सिनेमा में भी छाए रहे। 1972 से 1984 तक लीड रोल, और 1985 से 2012 तक कैरेक्टर रोल में अपना जलवा दिखाया। उन्होंने छह फिल्मों का निर्देशन भी किया।

‘शोले’ से हासिल की लोकप्रियता

असरानी की सबसे यादगार भूमिका 1975 की ब्लॉकबस्टर ‘शोले’ में ब्रिटिश जेलर की थी। उनका डायलॉग “हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं।” आज भी लोगों के जहन में ताजा है। उन्होंने राजेश खन्ना के साथ 25 से ज्यादा फिल्में कीं। 70-80 के दशक में हंसी के फव्वारे बने रहे। बाद में 90 और 2000 के दशक में डेविड धवन, प्रियदर्शन और रोहित शेट्टी जैसे डायरेक्टर्स के साथ कॉमेडी फिल्मों में काम किया।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...