Bigg Boss 19 में Mridul Tiwari बने नए कप्तान, प्रणीत मोरे से कांटे की टक्कर के बाद मिली जीत

Table of Content

Bigg Boss 19 के घर में कैप्टेंसी टास्क ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। आखिरकार Mridul Tiwari ने यह ताज पहन लिया है। प्रणीत मोरे के साथ कड़ी मुकाबले में मृदुल को ज्यादा वोट मिले। इससे वह घर के नए कप्तान बन गए। आने वाले एपिसोड में इसका पूरा ड्रामा दिखेगा। टास्क में बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को पेन-पेपर देकर कहा कि वे अपना फेवरेट कैप्टेन चुनें।

Thamma में इस एक्टर ने लूट ली महफिल, जमकर बज रहीं सीटियां

Mridul Tiwari बने कप्तान

ज्यादातर वोट प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी को ही पड़े। लेकिन अंत में Mridul Tiwari ने बढ़त ले ली। सोशल मीडिया पर फैंस इस अपडेट को शेयर कर रहे हैं। मृदुल तिवारी एक मजेदार और स्ट्रेटफॉरवर्ड कंटेस्टेंट हैं। वह अब घर की कमान संभालेंगे। पिछले हफ्ते ‘चिट्ठी आई है’ टास्क में घरवालों को फैमिली के लेटर्स मिले थे, जिससे इमोशंस हाई हो गए थे। प्रणीत ने अपने लेटर पढ़ते हुए कहा था कि इस दिवाली घर में उनकी कमी महसूस हो रही है। मृदुल भी अपने भाइयों का लेटर पढ़कर रो पड़े थे। हालांकि, इस टास्क में इमोशंस को किनारे रखकर वोटिंग हुई।

Thamma X Review: थामा ने जीता दर्शकों का दिल, सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार

क्या Bigg Boss 19 में बदलेंगे समीकरण?

अब सवाल यह है कि मृदुल की कप्टेंसी में घर का माहौल कैसे बदलेगा? क्या ग्रुप्स और टेंशन बढ़ेंगी या सब मिलजुलकर खेलेंगे? बिग बॉस 19 में अभी कई ट्विस्ट बाकी हैं। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से कौन बाहर होगा यह भी जल्द पता चलेगा। इस शो को कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1: थामा के आगे नहीं झुकी एक दीवाने की दीवानियत, जानें कमाई

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...